Let’s travel together.

जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजको  की महत्वपूर्ण बैठक  रविवार को

0 100

 

सी एल गौर रायसेन

जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में आज रविवार को जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्ष एवं जिला भाजपा कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों तथा  सभी विधानसभा संयोजको  की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, बैठक में  भाजपा संगठन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ।

उक्त आशय की की जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को सुबह 11:00 बजे जिला एवं मोर्चा की कार्यकारिणी एवं सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक रखी गई है, वहीं इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है।   इसके पश्चात दोपहर बाद 3:00 बजे से विधानसभा संयोजकों की बैठक रखी गई है। बैठक में सभी जिला भाजपा कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष एवं जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी मंडल अध्यक्षों सहित जिम्मेदार पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। आयोजित तीनों बैठकों में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं जिला भाजपा संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |     स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले का किया भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811