बरगी बांध के 15 गेट खुले,तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
जबलपुर। नर्मदा नदी पर उफान इस समय चरम पर पहुँच गया हें। पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में नर्मदा नदी खतरे के निशाना से ऊपर बह रही हैं। वहीँ भेड़ाघाट में सभी पुल नर्मदा नदी के बहाव में डूब गये हें। बरगी बांध के 15 गेट खोलने की वजह से बहाव तेज हों गया हें।

इधर नरसिंहपुर में लागातर हो रही तेज बारिश से नदी नाले उफान पर हें। बरगी बांध के गेट खुल जाने से नर्मदा नदी के ककरा घाट और झीकोली घाट पर बना पुल नर्मदा के जल में डूब गया हें। दोनों पुल डूब जाने की वजह से नरसिंहपुर रायसेन जिले का सम्पर्क टूटा।