Let’s travel together.

‘यह कोई सीरिया, लेबनान या काबुल नहीं, राजधानी दिल्ली से कुछ दूर भारत का हिस्सा है’, नूंह हिंसा पर उठे सवाल

104

हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया और कई वाहनों में आग लगा दी गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद ने एक यात्रा का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि एक धर्म विशेष के लोगों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। लोगों पर पथराव भी किया गया। इस दौरान एक होम गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई और लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हिंसा की लपटें तेजी से गुरुग्राम और उससे सटे इलाकों में फैल गई। आनन-फानन में प्रशासन ने इंटरनेट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही, निकटवर्ती गुरुग्राम जिले के सोहना में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी।

इस बीच सोशललिस्ट आनंद रंगनाथन ने नूंह हिंसा से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि दंगे, संगठित पथराव, हिंदुओं को बंधक बनाया गया, धारा 144 लगाई गई, हिंदू परिवारों का पलायन, 5 मरे, 50 गंभीर रूप से घायल, बड़े पैमाने पर आगजनी – यह सीरिया या लेबनान या काबुल नहीं है – यह राजधानी से कुछ मील दक्षिण में है भारत की स्वतंत्रता।

जानकारी के मुताबिक जुलूस में शामिल लोगों ने उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया। जलाभिषेक यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात गई थी। कुछ दावों के मुताबिक, झड़प की वजह बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक कथित आपत्तिजनक वीडियो था। ऐसी भी खबरें थीं कि राजस्थान में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या में वांछित गोरक्षक मोनू मानेसर को जुलूस में शामिल होना था।

बताते चलें कि दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और पूरे जिले में धारा 144 लागू कर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हरियाणा सरकार ने कहा कि “सांप्रदायिक तनाव” को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बुधवार तक निलंबित कर दी गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन जिला जेल में गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, जेल से फरारी की साजिश का खुलासा     |     कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811