Let’s travel together.

आवारा पशु सड़कों पर नगर पालिका ने आंखे मूंदी,आए दिन हो रही हैं सड़क दुर्घटनाएं

0 99

 

कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में इस समय आवारा पशु सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। इसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी नगर पालिका इस ओर कदम नहीं उठा रही है। शहर की मुख्य सड़कों पर हालत यह है कि मेन सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लग रहा है। सड़कों पर पालतू पशुओं, मवेशियों को खुला छोड़े जाने से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों का कहना है कि शहर के माधव चौक, कोर्ट रोड, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, न्यू ब्लॉक, हवाई पट्टी, छत्री रोड, आदि स्थानों पर आवारा पशु सड़कों पर देखे जा सकते हैं।

कलेक्टर के निर्देश का भी पालन नहीं हो रहा-

बीते अप्रैल में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने निर्देश दिए थे कि आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए इन पशुओं को सड़कों पर न बैठने दें इसके लिए नगर पालिका, नगर पंचायत आदि कार्रवाई करें। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी सभी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत यह सुनिश्चित करवायेंगे कि राष्ट्रीय राजमार्गों सहित जिले के मुख्य आवागमन के मार्गों पर पालतू पशु, मवेशी इत्यादि न बैठें, इस हेतु हाईवे के किनारे आने वाले ग्रामों, वार्डों में पंचायत तथा परिषदों द्वारा किसी कर्मचारी अथवा श्रमिक की ड्यूटी लगाकर पाबंद करें कि हाईवे पर कोई पशु न बैठे.भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित पंचायत सचिव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की जिम्मेदारी नियत की जाकर यथोचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।

आवागमन हो रहा है बाधित-

लोगों ने बताया कि इन आवारा पशुओं के कारण वाहन चालक सहित अन्य लोग परेशान हैं। नगर पालिका शहर में कोई कदम नहीं उठा रही है। शहर में मार्ग पर आवागमन के मुख्य मार्गों पर पालतू पशु, मवेशी इत्यादि बैठे रहते हैं, जिससे वाहनों के आवागमन में असुविधा, विशेष तौर पर रात्रि में वाहन दुर्घटनाग्रस्त का भय भी बना रहता है फलस्वरूप वाहन चालकों के साथ ही पशुओं, मवेशियों को भी चोट पहुंचती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811