Let’s travel together.

प्लेटफार्म नंबर एक और पांच की दूरी होगी कम रेल मंत्री ने दिए निर्देश

65

इंदाैर। अपने पहले इंदाैर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार सुबह 10.30 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक से स्टेशन का अवलोकन शुरू किया। वे प्लेटफार्म नंबर पांच तक पैदल ही पहुंचे। इस दौरान दोनों प्लेटफार्म की दूरी को अधिक बताते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को आने-जाने में होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार सुबह विमान द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य स्थानीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद रेल मंत्री वैष्णव सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के साथ इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। वे प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक पैदल ही पहुंचे। इस दौरान रतलाम मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

नई लाइन जुड़ने के बाद बढ़ेंगी ट्रेनें

वैष्णव ने कहा कि इंदौर के आसपास कई रेल लाइन प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। इंदौर-दाहोद, महू-सनावद, इंदौर-मनमाड़ लाइन के पूरा होने पर इंदौर को कई नई ट्रेनें मिलेंगी। सभी प्रोजेक्ट का काम तेज गति से किया जा रहा है। हम समय से पहले सभी प्रोजेक्ट के कार्य पूरे करेंगे। इसके पूरे प्रयास रेलवे द्वारा किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मुनि धर्म की कठिन साधना और श्रावक धर्म की सरल राह से प्रशस्त होता है मोक्ष मार्ग” – मुनि श्री प्रमाणसागर     |     ओरछा में 23 से 27 अप्रैल तक होगा भव्य राम महोत्सव     |     कलमकारों ने थामा माइक, सुरीला हुआ नववर्ष मेला     |     भाजपा जिला कार्यालय से लेकर प्रत्येक बूथ पर 6 अप्रैल को मनाया जाएगा पार्टी का 47वा स्थापना दिवस     |     ग्राम कड़ोला राघौ में भव्य गणगौर महोत्सव का शुभारंभ     |     कलेक्टर के आदेश की अवहेलना :तुलसीपार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे ट्यूबवेल खनन     |     साईकिल स्टैंड के नाम पर लाखों का भृष्टाचार     |     भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811