Let’s travel together.

साहू समाज व काँग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन

0 172

प्रकाश जैन बाड़ी रायसेन

शहर के पत्रकार विनोद साहू द्वारा फेसबुक पोस्ट वायरल करने पर भाजपा नेताओं ने जगह जगह थानों में आवेदन दिए जबकि यही पोस्ट अन्य लोगों ने डाली थी ,लेकिन बाड़ी नगर परिषद ने विनोद साहू के मकान तोड़ने के लिए एक नोटिस 17 जुलाई 23 को दिया जिसमें समय सीमा महज तीन दिवस की दी गई । शुक्रवार की सुबह भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष ममता धर्मेंद्र चौहान ने अपने लेटरपेड पर पार्षदों के हस्ताक्षर पत्र पार्षदों के साथ थाने में आवेदन दिया और एक घंटे बाद ही 27 जुलाई 23 नगर परिषद ने पुनः विनोद साहू को मकान तोडऩे का नोटिस थमा दिया । इससे पुनः नगर साहू समाज ने इसे अपना अपमान और विनोद साहू को भाजपा की प्रताड़ना करने की मंशा को देखते हुए शनिवार की सुबह तहसील कार्यालय में पहुँचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और उसके साथ 11पृष्ठिए दस्तावेज लगाएँ ज्ञापन सौंपते हुए साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू , नगर साहू समाज अध्यक्ष शरद साहू , वरिष्ठ नेता जवाहर लाल साहू परषोत्तम साहू व अन्य समाज के लोगों ने तहसीलदार संजय नागवंशी को कहा कि अगर कोई कार्यवाही राजनीतिक दबाव में होती हैं तो मध्यप्रदेश की सम्पूर्ण साहू समाज सड़कों पर आ जायेगी। अतः श्री मान जी जो भी कार्यवाही हो बह विधि सम्मत होना चाहिए।
काँग्रेस ने भी दिया ज्ञापन
साहू समाज के साथ स्थानीय ब्लाँक काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भी विनोद साहू के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में अपनी साथियों के साथ तहसील को ज्ञापन सौपते हुए माँग की अगर विनोद साहू के साथ राजनीतिक दबाव में अगर कोई नुकसान होता हैं तो हम सड़क पर आँदोलन करने के लिए वाध्य होगें । ज्ञापन सौंपते समय हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील शर्मा , भगवान दास चौहान पूर्व अध्यक्ष नपा.विजय तोमर पूर्व नपा उपाध्यक्ष,शोभी खान ,गोविंद ठाकुर , जसवंत मालवीय , हीरालाल मालवीय पूर्व पार्षद , सुरेश राय, दशरथ जैन , रामगोपाल चौहान पूर्व पार्षद, रामाधार शर्मा धावक, हरिसिंह ठाकुर कमानी बाले, दीपक यादव पार्षद प्रतिनिधि,अमित साहू पार्षद प्रतिनिधि, व काँग्रेसी कार्यकर्ता समाजसेवी वरिष्ठों सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811