Let’s travel together.

जबलपुर की जीत के साथ एमपीएल का हुआ समापन, महानआर्यमन ने कहा – अगली बार होगा और बड़ा आयोजन

0 66

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के युवा व क्रिकेट को बढ़ोतरी देने वाला अबतक सबसे शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल का समापन रविवार रात्रि ग्वालियर में जबलपुर लॉयंस व ग्वालियर चीता के बीच एक हाई स्कोरिंग मुक़ाबले के साथ हुआ। इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली टीम जबलपुर ने 33 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही जबलपुर की टीम ने एमपीएल का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

मैच देखने उमड़ी लोगों की भीड़

ग्वालियर के नए अंतरराष्ट्रीय माधव राव सिंधिया स्टेडियम में एमपीएल में मैच देखना ग्वालियर, भिंड, मुरैना के लोगों के लिए एक अलग अनुभव रहा। एमपीएल अंतरराष्ट्रीय मापदंडो के अनुसार पूर्ण आईपीएल क्वालिटी अनुभव वाला आयोजन था। पिछले 14 वर्षों से ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय मैच का सूखा लोगों व क्रिकेट के प्रति दीवानगी और अच्छे मैच देखने की इच्छा लोगों में और बढ़ा गया था। यही कारण था कि, 9 दिन तक चले लीग में रोज़ बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंच रहे थे।

रविवार को फ़ाइनल मैच देखने इस ग्वालियर से निकल बॉलीवुड में अपना नाम रौशन करने वाले शरद केलकर पहुँचे व मुरैना से निकल आईपीएस बनने वाले मनोज शर्मा भी अपनी धर्मपत्नी के साथ मैच देखने पहुंचे। सभी ने महानआर्यमन के साथ बैठकर मैच को देखा व ग्वालियर में इस स्तर का आयोजन करने के लिए एमपीएल के चेयरमैन महानआर्यमन को बधाई भी दी।

महानआर्यमन ने वीडियो जारी कर जनता से किया धन्यवाद

एमपीएल के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने सिंधिया कप विजेता टीम को दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश की जनता के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने एमपीएल को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी कहा व वादा किया कि अगली बार एमपीएल का कार्यक्रम और बड़ा होगा व टीमें भी बढ़ेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811