Let’s travel together.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर निकाली गई साईकिल रैली

0 213

 

केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

– जागरूकता अभियान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र के छात्र छात्राओं ने द्वारा गुुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर साइकिल रैली निकाली गई। इस साईकिल रैली में छात्र-छात्रओं के अलावा विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।
इस साईकिल रैली के जरिए नई शिक्षा नीति 2020 के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से साइकिल रैली को रवाना किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशन पर यह रैली निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली विद्यालय के प्रवेश द्वार से निकलकर हाथ में बैनर, भारत माता की जयघोष करते हुए काली माई मंदिर, झांसी तिराहा होते हुए विद्यालय कर्मचारी आवास परिसर से विद्यालय में प्रवेश की। रैली का मार्गदर्शन वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य एवं मोहन मुरारी मिश्र, खेल शिक्षक अर्पित सचान, कला प्रशिक्षक सत्यम शर्मा तथा दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु नियुक्त शिक्षिका श्रीमती उर्वशी राजपूत ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811