Let’s travel together.

खजुराहो में पांचवां हेलिकाप्टर एवं लघु विमान शिखर सम्मेलन आज ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे उद्घाटन

82

छतरपुर । खजुराहो से जल्द ही नजदीकी छोटे शहरों तक हेलीकाप्टर और छोटे विमान उड़ान भरते हुए नजर आएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए मंगलवार को खजुराहो में 5वां हेलिकाप्टरए वं लघु विमान शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन नागरिक उड्डयन मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार, पवन हंस लिमिटेड और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगी। ‘अंतिम मील तक पहुंचना: हेलीकाप्टर और छोटे विमानों के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी’ विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन सुबह दस बजे होगा।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खजुराहो सांसद वी डी शर्मा इस दौरान खजुराहो एयरपोर्ट पर दो उड़ान प्रशिक्षण अकादमी का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में खजुराहो सहित बुंदेलखंड की एयर कनेक्टविटी पर फोकस किया जाएगा। इस अवसर पर उड़ान 5.2, हेली सेवा मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत होगी। साथ ही हेलीकाप्टर क्षेत्र में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार सम्मेलन में सभी उद्योग हितधारकों और नीति निर्माताओं के लिए भारतीय हेलीकाप्टर और छोटे विमान उद्योग के विकास की कहानी पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा। वर्तमान व संभावित पर्यटन हाटस्पाट वाले स्थलों पर हेलिकाप्टर और लघु विमान की कनेक्टिविटी को निर्बाध सेवाएं प्रदान करके बढ़ावा देना समिट का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

खजुराहो में हेलीकाप्टर प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ के बाद नजदीकी शहरों तक हेलिकाप्टर कनेक्टविटी बढ़ेगी। आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और बाढ़ के दौरान आपदा प्रबंधन, बचाव अभियान आदि में हेलिकाप्टर का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा खजुराहो से नजदीकी छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का रियल मैप भी तैयार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811