Let’s travel together.

डा़ जायसी ने डायरिया प्रभावित गांव का लिया जायजा

98

स्तूरी। ग्राम मानिकचौरी में डायरिया प्रभावितों की संख्या बढ़ने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा़ प्रेमचंद्र जायसी मानिकचौरी पहुंचे। उन्होंने गांव का जायजा लिया और शिविर स्थल में मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

शिविर स्थल पर सरपंच और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि साफ-सफाई पर ग्रामिणों को सचेत करने की जरूरत है। उन्होंने पुराने दैहान में फैली गंदगी को ठीक करने के लिए कालिन्दी स्पात संयंत्र के प्रबंधन से भी बातचीत कर इसमें त्वरित कार्रवाई किए जाने की बात कही।

तखतपुर के टिकरीपारा में हुई आई फ्लू की एंट्री

तखतपुर। बरसात के मौसम में कई बीमारियां भी आती है। इसमें एक आई फ्लू कंजक्टिवाइटिस भी है। बिलासपुर में आई फ्लू के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पांच दिनों में 500 से जायदा मरीजों की पहचान की गई है। वहीं नगर के टिकरीपारा में मरीज मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। आई फ्लू से ग्रसित मरीज का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने टीम बनाकर डोर टू डोर सर्वे की बात कही है।

उन्होंने बताया कि आई फ्लू जिसे कंजंक्टिवाइटिस भी कहते हैं, आंखों की एक बीमारी है। आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति को आंखों में जलन, दर्द व लालपन जैसी समस्या झेलनी पड़ती है। ये बीमारी एक खास तरह के एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है, लेकिन कई मामले में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। इस संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी इसकी चपेट में आ जाती है। श्वसन तंत्र या नाक-कान अथवा गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी चपेट में आ जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811