Let’s travel together.

डंडे से मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास 

0 124

 

500 रूपये जुर्माना से दण्डित किया

रायसेन। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील उदयपुरा जिला रायसेन म0प्र0 द्वारा आरोपी गंगाराम पिता कन्हैयालाल मेहरा, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चिकली थाना देवरी, जिला रायसेन म.प्र. को धारा 325 भादवि में 06 माह का सश्रम कारावास व 500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्री राजेन्द्र वर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन ने पैरवी की।

अभियोगी हाकम सिंह ने आरक्षी केन्द्र देवरी में  इस आशय की रिपोर्ट  करायी कि दिनांक 16/11/2022 को दोपहर करीब 03:30 बजे उसकी पत्नि काशीबाई, अभियुक्त गंगाराम मेहरा के घर के सामने सरकारी हेण्डपंप पर पानी भरने गई थी। उसकी पत्नि ने उसकी लड़की रजनी को वहीं हेण्डपंप से आवाज लगाई तो गंगाराम मेहरा उसकी पत्नि को गंदी गंदी गालियां देने लगा जिस पर से आहत काशीबाई द्वारा गाली देने से मना करने पर अभियुक्त ने हाथ में रखे डंडे से काशीबाई के साथ मारपीट की तथा रजनी के साथ भी मारपीट की एवं दोबारा हेण्डपंप पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। अभियोगी की उक्त सूचना पर आरक्षी केन्द्रे देवरी में अभियुक्त के विरूद्ध उक्त घटना की रिपोर्ट लेखबद्ध करायी साक्षियों के कथन उनके बताए अनुसार लेखबद्ध किए एवं अन्वेषण पूर्ण होने पर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन की समस्तन दलीलों एवं साक्ष्यों को सुनते हुए आरोपी को धारा 325 भादवि दोषी पाते हुए 06 माह का सश्रम कारावास एवं 500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

न्यूज़सोर्स- श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811