Let’s travel together.

बीएड चौथे सेमेस्टर-शिक्षक वर्ग-1 की परीक्षा एक साथ विद्यार्थियों की बढ़ी चिंताएं

98

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने मंगलवार से बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा रखी है। टाइम टेबल आने के बाद बीएड के विद्यार्थियों की चिंताएं बढ़ गई है, क्योंकि अधिकांश छात्र-छात्राएं दो अगस्त को होने वाली सरकारी स्कूलों के शिक्षक वर्ग-1 की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। ऐसे में दोनों परीक्षाएं देना विद्यार्थियों के लिए संभव नहीं है। अब छात्र-छात्राओं ने बीएड चौथे सेमेस्टर का दो अगस्त वाला पेपर आगे बढ़ाने की मांग उठाई है।

मामले में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी गुहार लगा दी। हालांकि परीक्षा शेड्यूल में विश्वविद्यालय ने अपनी कोई बदलाव नहीं किया है। अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में कुलपति डा. रेणु जैन से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने जुलाई दूसरे सप्ताह में बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। 25 जुलाई से दो अगस्त के बीच पेपर होंगे, जिसमें नियमित के अलावा एटीकेटी देने वाले विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे। करीब आठ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय ने इनके लिए 32 केंद्र बनाए है, जिसमें 20 केंद्र इंदौर जिले में बनाए है।

बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले अधिकांश विद्यार्थियों ने शिक्षक वर्ग 1 के लिए आवेदन किया है। दो अगस्त को परीक्षा रखी है। अब विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय से दो अगस्त वाले आपशनल कोर्स के पेपर आगे बढ़ाने को कहा है। इस बारे में अधिकारियों को आवेदन देकर गुहार लगाई है। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि परीक्षा आगे बढ़ाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। कुछ विद्यार्थी आए थे। इस संबंध में कुलपति से राय लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811