Let’s travel together.

आस्था या अंधविश्वास:होलिका दहन के बाद नंगे पैर अंगारों पर चलते हैं बच्चे

0 627

महिलाएं और बुजुर्ग; बोले- ऐसा करने से आपदाएं नहीं आतीं

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

होलिका दहन के बाद आस्था और श्रद्धा के चलते ग्रामीण धधकते हुए अंगारों के ऊपर नंगे पैर चलते हैं। इस काम में बच्चों से लेकर महिलाएं और उम्रदराज बुजुर्ग तक पीछे नहीं रहते। ग्रामीणों का दावा है कि आग पर चलने के बाद भी किसी ग्रामीण के ना तो पैर जलते हैं और न ही कोई और परेशानी होती है। सभी ग्रामीण बारी-बारी से आग पर से निकलते हैं।
ये मामला सिलवानी तहसील से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत हथौड़ा के महगवा गांव और ग्राम पंचायत डुंगरिया कला के चंदपुरा गांव का है। चंदपुरा में ग्रामीण पिछले दस साल से होली पर आग पर से निकलते आ रहे हैं, वहीं महगवा में करीब सौ सालों से ये परंपरा चलती आ रही है। बच्चे व महिलाएं जलते हुए अंगारों पर ऐसे चलते हैं, मानो जैसे फूलों पर चल रहे हों।
दूसरे गांवों से भी देखने आते हैं लोग

ग्रामीण अपनी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा से निभाते आ रहे हैं। महगवा के चौराहे पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन को देखने के लिए चीचैली, चैका, धनगवा, नांदपुर, भानपुर, डुंगरिया कला, हथोड़ा सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में देखने के लिए एकत्रित होते हैं।


अनेकों वर्षों से हो रहा है आयोजन

होलिका दहन के धधकते हुए अंगारों के ऊपर से नंगे पैर निकालने का सिलसिला करीब सौ वर्षों से चल रहा है। इसके शुरू होने के कारण की सटीक जानकारी किसी भी ग्रामीण के पास नहीं है। लेकिन आस्था इतनी है कि पर्व आने के कई दिन पहले से ही ग्रामीणों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस आयोजन में भाग लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811