Let’s travel together.

छात्रवृत्ति घोटाले में फंसे इंदौर के पैरामेडिकल संस्थान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

62

जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने पैरामेडिकल छात्रवृत्ति घोटाले में फंसे इंदौर के एक पैरामेडिकल संस्थान को आगामी तीन माह के लिए वसूली से अंतरिम राहत दे दी है। न्यायमूर्ति विक्रमनाथ व न्यायमूर्ति अमनुल्लाह की युगलपीठ ने शासन को निर्देश दिए कि इंदौर के पैरामेडिकल टेक्नोलाजी आर्गनाइजेशन आफ मध्यप्रदेश की सील 24 घंटे के भीतर खोल दें। इसके साथ ही वहां अध्ययनरत छात्रों को पढ़ाई की अनुमति दें। हाई कोर्ट ने प्रदेश की कई संस्थानों से वसूली करने के निर्देश दिए थे। वहीं शासन ने कुछ संस्थाओं को सील कर दिया था। उक्त संस्थान ने हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी।

यह दी गई दलील

संस्थान की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ राधेलाल गुप्ता ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि सुनवाई का मौका दिए बिना वसूली प्रारंभ कर दी गई है। दस साल पुराने प्रकरण मे पांच सौ से अधिक छात्रों को शिक्षण देने वाले संस्थान को सील कर दिया गया, जिससे सभी छात्रों के अध्यन व भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

यह था मामला

साल 2012-13 के दौरान पैरामेडिकल कालेजों ने एसटी, एससी छात्रों के दस्तावेज लेकर उन्हें अपने यहां प्रवेश होना बता दिया और इसकी छात्रवृत्ति शासन से ले ली। घोटाला उजागर होने के बाद इंदौर में तत्कालीन कलेक्टर ने इसकी जांच कराई थी। इसके बाद से शासन द्वारा वसूली की कवायद की जा रही है। बाद में मामला कोर्ट चला गया। अब उच्च न्यायालय के आदेश से वसूली की जा रही है। जिससे राहत पाने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाई गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811