Let’s travel together.

पत्रकार के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर पत्रकारों ने एसडीओपी राजेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा

0 99

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

जिले के बाड़ी में पत्रकार के खिलाफ थाने में दर्ज किए गए मुकदमे एवं अन्य थानों में दिए गए शिकायती आवेदन के विरोध में जिले की विभिन्न तहसीलों में बुधवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। सिलवानी मुख्यालय पर एसडीओपी राजेश तिवारी को सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि द्वेषभावना पूर्वक दर्ज किए गए मुकदमे एवं थाने में दिए गए इन शिकायती आवेदनों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा पत्रकार के ऊपर की जा रही अन्य कार्रवाई पर भी रोक लगाई जाए।
ज्ञात हो कि विगत दिनों रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा से विधायक सुरेन्द्र पटवा के कर्ज और लेन-देन की एक सूची सोशल मीडिया पर बाड़ी के पत्रकार विनोद साहू द्वारा पोस्ट की गई थी, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि सुल्तानपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज मीणा द्वारा इस पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेट फार्म से डिलीट कर दिया गया था, लेकिन पत्रकार विनोद साहू के समाचार पत्र में विधायक सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ लगातार छप रहीं खबरों के कारण द्वेष भाजवना से ग्रसित कुछ लोगों ने थाने में दबाव बनाते हुए विनोद साहू पर मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके अलावा थाना उमरावगंज, सतलापुर, मंडीदीप, सुल्तानपुर एवं औबेदुल्लागंज में भी पत्रकार विनोद साहू एवं हीरेन्द्र कुशवाह पर एफआईआर दर्ज कराने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं बाड़ी नगर परिषद द्वारा विनोद साहू के मकान को ध्वस्त करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। पत्रकारों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई पत्रकार विनोद साहू को प्रताडि़त करने के उद्देश्य से कथित भाजपा नेताओं के इशारे पर की जा रही है, जिसपर अविलंब रोक लगाई जाए। पत्रकारों का यह भी कहना है कि इस तरह की द्वेषपूर्ण कार्रवाई से पत्रकारों के लिए निर्भीक होकर पत्रकारिता करना मुश्किल होगा, इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर अन्य कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811