Let’s travel together.

चरक अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र से रात को बच्चा चोरी का प्रयास

0 520

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन के चरक अस्पताल में रात को बच्चा चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

शासकीय चरक अस्पताल की चौथी मंजिल पर पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित होता है। यहां गंभीर डेम के पास के गांव अजनोटी में रहने वाली पूजा पति जितेंद्र सिंह चौहान अपने 7 माह के बेटे अनमोल को लेकर भर्ती हैं | कुपोषण के चलते अनमोल को यहां भर्ती किया गया है | इसी वार्ड में गाँव घट्टिया में रहने वाली संगीता पति राकेश ने अपनी 6 माह की बच्ची कृतिका को भर्ती कराया है | देर रात संगीता ने पूजा के बेटे अनमोल को बाथरूम में बंद कर दिया और चुपचाप आकर अपने बेड पर सो गयी। करीब 1 घंटे तक मासूम बाथरूम में रोता रहा | इसी दौरान वार्ड में भर्ती अन्य महिला बाथरूम में

गई तो उसे बच्चे के रोने की आवाज आई जिस पर उसने बच्चों को बाहर निकाला और पूजा के हवाले किया। पूजा ने बताया कि घटना के वक्त वह सो रही थी जिस वजह से उसे बच्चे के जाने की जानकारी नहीं थी शोर-शराबे पर उसकी आवाज खुली तो देखा तो उसका बच्चा रो रहा था। संगीता का तर्क है कि पूजा के पति जितेंद्र ने रात को उससे दस उधार लिए थे इसी वजह से उसने यह हरकत की। घटना की जानकारी बुधवार दोपहर को लगते ही कोतवाली और चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811