Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों की प्रोफाइल अपडेट करने की समय सारिणी जारी

0 317

डॉ.अनिल जैन 

भोपाल।सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत अतिथि विद्वानों की प्रोफ़ाइल अपडेट करने की समय सारिणी उच्च शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है।विभाग के पत्रानुसार पूर्व पंजीकृत एवं सत्यापित/वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि विद्वान द्वारा प्रोफाइल अद्यतन करना एवं आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर शासकीय अग्रणी महाविद्यालय द्वारा सत्यापन करवाने की तारीख़ 17.07.2023 से 25.07.2023 जारी की गई है।इसमें अतिथि विद्वानों को अपनी योग्यता अपडेट करने होंगे।
इधर अतिथि विद्वानों ने भविष्य सुरक्षित की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
इधर महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से अपने नियमितीकरण की गुहार लगाई है।

संघ/मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने कहा की हर वर्ग को कुछ ना कुछ देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आखिर अतिथि विद्वानों की खाली झोली कब भरेंगे।डॉ पांडेय ने निवेदन करते हुए कहा की संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से अतिथि विद्वानों को पूर्ण विश्वास है कि वो जल्द ही अतिथि विद्वानों को नियमित कर भविष्य सुरक्षित करेंगे एवं विपक्ष में रहते हुए जो उन्होंने वादा किया था वो पूरा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811