Let’s travel together.

शराब के नशे में धुत छिंदवाड़ा के चौरई टीआइ कार के शीशे तोड़कर बोले- थानेदार हूं मैं, मेरा क्या कर लोगे

0 85

जबलपुर। तिलहरी के आकाश एंक्‍लेव में रहने वाले एक थानेदार ने देररात शराब के नशे में धुत होकर कालोनी में रहने वाले अनेक लोगों की कारों के शीशे तोड़ डाले। उपद्रव मचा रहा यह थानेदार सिविल ड्रेस में रहा और लोगों को अपने ओहदे का दंभ दिखाता रहा। यह मामला गोराबाजार पुलिस की दहलीज तक पहुंच गया, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों को अपने ओहदे की धौंस दिखा रहा था

 

गोरा बाजार थानांतर्गत तिलहरी स्थित आकाश एंक्‍लेव में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति हाथ में पत्थर लेकर एक के बाद एक लोगों की कारों के शीशे तोड़ रहा था। वो शराब के नशे में धुत रहा। लोग जब तक उसे पहचान पाते, तब तक वो कालोनी में रहने वालों की आधा दर्जन से अधिक कारों के शीशे तोड़ चुका था। दरअसल संबंधित व्यक्ति खुद को थानेदार बताते हुए लोगों को अपने ओहदे की धौंस दिखा रहा था। उसकी पहचान संजय भलावी के रूप में की गई, जो कि छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र में बतौर थाना प्रभारी पदस्थ है। उसका आकाश एंक्‍लेव में ही मकान है, जहां वो आया हुआ है।

 

चौरई टीआइ संजय भलावी को अपने साथ थाने ले गए

मामला पुलिस अधिकारी की मनमानी का रहा, लिहाजा कालोनी में रहने वाले संभ्रांत जनों ने उससे उलझने की बजाय इसकी सूचना गोरा बाजार पुलिस को दे दी। थाने से पुलिस के कुछ जवान मौके पर भी पहुंचे और चौरई टीआइ संजय भलावी को अपने साथ थाने ले गए। इसके बाद कालोनी वाले भी एकजुट होकर थाने पहुंच गए। यहां पुलिस एफआइआर तो नहीं लिखी, अलबत्ता सुलह का रास्ता जरूर तैयार करवा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811