Let’s travel together.

उज्जैन में महाकाल की सवारी के लिए लगी 1500 पुलिस जवानों की ड्यूटी

78

उज्जैन। सावन व भादौ मास में निकलने वाली बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। करीब 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। पहली बार सवारी मार्ग की गलियों में बैरिकेडिंग कर लोगों को अंदर ही रखा जाएगा। पुलिस ने 11 प्रेशर पांइटों को चिह्नित किया है। यहां विशेष नजर रखी जाएगी। सावन मास व भादौ मास व इस वर्ष अधिकमास में सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की 10 सवारी निकाली जाएगी।

इसके लिए उज्जैन व आसपास के जिलों के अलावा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सवारी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया है। आइजी संतोष कुमार सिंह के निर्देश के बाद पुलिस ने सवारी मार्ग पर 11 प्रेशर पाइंट चिह्नित किए गए हैं। इन पाइंट पर उज्जैन के अधिकारियों के साथ बाहर से आने वाले बल को तैनात किया है। सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारियों व जवानों को श्रद्धालुओं के साथ शालिन व्यवहार करने के निर्देश भी दिए हैं।

मंदिर की सुरक्षा में 300 पुलिसकर्मी

सावन मास व अधिक मास होने से इस वर्ष उम्मीद से ज्यादा दर्शनार्थी उज्जैन आ रहे हैं। मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के लिए एक डीएसपी स्तर के अधिकारी, दो टीआइ व 300 पुलिसकर्मियों की रोजाना ड्यूटी लगाई गई है। महाकाल मंदिर में भीड़ प्रबंधन के अलावा संदिग्धों पर भी नजर रखने के लिए अलग से टीम तैनात है। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

750 सीसीटीवी कैमरों से नजर

महाकाल मंदिर व श्री महाकाल लोक में स्मार्ट सिटी द्वारा दस करोड़ रुपये की लागत से 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी का भी उपयोग किया जाएगा। मंदिर समिति महाकाल परिसर, हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र सवारी मार्ग में 250 सीसीटीवी कैमरे लगवाए है। इसके अलावा पुलिस के 108 स्थानों पर भी 511 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके माध्यम से भी पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811