Let’s travel together.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज लिस्ट में कोहली-रोहित का नहीं नाम

74

 1970-80 के दशक में क्रिकेट में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का जलवा था। दुनिया के महानतम बल्लेबाज कैरेबियाई गेंदबाजों का सामना करते समय घबराते थे। मैल्कम मार्शल और माइकल होल्डिंग जैसे गेंदबाज गेंद से आग उगलते थे। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने उस दौरान उन गेंदबाजों का बहादुरी से सामना किया। इसमें लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का नाम सबसे आगे है। आज हम आपको उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर के नाम वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 27 मैचों की 48 पारियों में 2749 रन बनाए हैं।

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। राहुल ने 23 मैचों की 38 पारियों में 1978 रन बनाए हैं।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 22 मैचों की 36 पारियों में 1715 रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने कैरेबियाई गेंदबाजों के खिलाफ 21 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में 1630 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।

दिलीप वेंगसरकर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दिलीप वेंगसरकर का नाम पांचवें स्थान पर है। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 40 पारियों में 1596 रन बनाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811