Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 16 मार्च 2022

0 74

मेष
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि रिश्तों में कोई कड़वाहट चल रही थी, तो उसमें भी सुलह होगी। आप अपने आपसी रिश्तों को सुधारने में कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी आय में वृद्धि होगी। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ लेने की जिद कर सकते हैं। आपको धन का कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतनी होगी, क्योकि आपका कोई शत्रु आपको उल्टी सलाह दे सकता है, इसलिए आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आपका पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को धन प्राप्ति के उत्तम योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप अपने भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, बेहतर रहेगा। अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यस्त रहेगे। विद्यार्थियों को भी अपने गुरुजनों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ यदि किसी बहसबाजी में पडे, तो भी आप उसमें विरोध ना करें, मामले को आसानी से निपटा लें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने जूनियर्स की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपका आज कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ खेलते समय आप अपने मानसिक तनाव को भी भूल जाएंगे। आपको किसी से अपना काम निकलवाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपना काम निकलवा पाएंगे।

कर्क
आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके शत्रु या परिजन इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आप कोई नई चीज खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा ही सुलझाया जाएगा। आपकी माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने को कहे, तो आपको उसे समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने व्यापार में जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, आपको उतना ही मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपने कुछ सपने भी पूरे कर पाएंगे। यदि आपके भाई बहन आपको एक शिक्षक की तरह सीख दे, तो आपको उसे मानना बेहतर रहेगा। रोजगार के लिए तलाश कर रहे लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे। सायंकाल के समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि नौकरी पेशा जातकों को भी अच्छी तनख्वाह पर कोई दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को सभी समस्याओं का हल मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। सट्टेबाजी में जो लोग अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला
आज का दिन आज आपको विभिन्न क्षेत्रों में भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याएं समाप्त होगी। आज आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और जिनको पूरा भी अवश्य करेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सावधान रहना होगा। आप संतान की किसी समस्या को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा, जिसमें अत्यधिक मेहनत लगेगी, लेकिन आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग उनकी वाणी से प्रभावित रहेंगे, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनका सामना आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही कर पाएंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने मन की बात अपने सीनियर से कहने का मौका मिलेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के हिसाब से कुछ नरम गरम रहेगा, इसलिए आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। साझेदारी में यदि आप कोई कारोबार करते हैं, तो आपको उसमें धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। सामाजिक स्तर पर आप लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे, जिससे आपकी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मकर
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आज कोई ऐसा काम होगा, जिसके पूरा ना होने पर आप असहज हो सकता है। यदि आप धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी पर सदस्य की मदद से करना बेहतर रहेगा। छोटे व्यापारियों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा, लेकिन पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको अपने पार्टनर पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करना होगा। यदि किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुक जाएं, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। परिवार में आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको भरपूर मात्रा में अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप किसी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका कोई जमीन जायजाद से जुड़ा वाद विवाद भी सुलझ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आपने मित्रों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय आप अपने घर में पूजा पाठ, हवन, कीर्तन आदि करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना रहेगा। संतान को आप कोई नया व्यवसाय कराने की भी सोच सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का लम्बी बीमाऱी के बाद मेदांता अस्पताल में निधन     |     ग्राम अम्बाड़ी में गिरी कच्चे घर की दीवार बाल बाल बचा बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811