Let’s travel together.

“कामगारों की कांग्रेस” अभियान के तहत खिरसाडोह में लगाई “श्रमिक चौपाल”, 24 को घेरेंगे जिला पंचायत

0 110

गरीबों के मकान, मजदूरों की मनरेगा खा गई भाजपा सरकार

तारकेश्वर शर्मा

परासिया। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं लोकप्रिय सांसद नकुलनाथजी के निर्देश, विधायक सोहन बाल्मीकि की सहमति से चलाए जा रहे श्रमिक जागरूकता अभियान के जरिए मनरेगा मजदूरों, ग्रामीण गरीबों को संगठित करने के लिए खिरसाडोह में कामगार कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रमन ब्रम्हे की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने “कामगारों की कांग्रेस” के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए जितने भी कानून बने, योजनाएं शुरू हुई वे सभी कांग्रेस की सरकारों में बनीं और शुरू हुई हैं, उन्हीं योजनाओं का शोर 18 साल से शिवराज मचा रहे हैं, मोदीजी भी उन्हीं योजनाओं का गाना गा रहे हैं।

चौपाल में युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल काकोडिया, कामगार कांग्रेस खिरसाडोह क्षेत्रीय अध्यक्ष शहताप खोवारिया, लक्की उईके, रामनाथ उईके, विशाल उईके, उमेश विश्वकर्मा, सालिकराम इवनाती, दिलीप बट्टी, जितेन्द्र उईके, मंगेश पवार, केशराव पवार, मनोज मरकाम, नीलेश कुमरे, इन्द्रशाह उईके, प्रमोद डेहरिया सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। ब्लाक अध्यक्ष रमन ब्रम्हे ने श्रमिक चौपाल में उपस्थित मजदूरों की मनरेगा में काम दिलाने, आवास योजना का फायदा दिलाने के लिए 24 मार्च को जिला पंचायत पर प्रदर्शन करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए सैकडों की संख्या में प्रदर्शन में शामिल रहने का संकल्प लिया।
कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने श्रमिक चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 18 साल से भाजपा की सरकार है, जिसने सबसे अधिक अन्याय गरीब मजदूरों के साथ किया है। केंद्रीय मंत्री रहते हुए माननीय कमलनाथजी ने गरीब मजदूरों को पक्के मकान दिलाने के लिए 2011 में सर्वे कराया था, कच्चे मकानों को पक्का बनाया जाना था, आज उक्त सर्वे को 11 साल हो गए लेकिन खिरसाडोह सहित किसी भी गांवों में गरीब मजदूरों को पक्के मकान नहीं, 2011 में ही कांग्रेस की केंद्र सरकार से कमलनाथजी ने मध्य प्रदेश सरकार को गरीबों के आवास के लिए पर्याप्त फण्ड उपलब्ध करवाया था, इसके बावजूद भी भाजपा की सरकार गरीब मजदूरों को आवास मुहैया नहीं करा पाई, लगता है भाजपा सरकार गरीबों के मकानों का पैसा भी खा गई है, जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा की थीं जिन्होंने अपने ड्राईवर के पांच पक्के आवास बनवा दिए लेकिन गरीब दलित आदिवासियों को आवास नहीं दिए। भाजपा गरीब मजदूर विरोधी है जिसने गांवों के गरीब मजदूरों के साथ अन्याय किया है, जिसके कारण न तो गांव के गरीब को मकान मिले, न ही रोजगार गारंटी में काम मिलता है। 23 हजार रूपए इनकम की गारंटी देने वाली रोजगार गारंटी में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, ग्रामीण गरीबों को रोजगार देने वाली मनरेगा को मोदी-शिवराज मिलकर मजदूरों से छीन लेना चाहते हैं इसलिए मनरेगा के बजट में कटौतियां की जा रही हैं, श्रमिकों को एकजुट होकर मनरेगा को बचाने की लडाई लडनी होगी। शर्मा ने श्रमिकों से अपील की कि कामगार कांग्रेस से जुडकर अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने एकजुट हों और अपना मजबूत संगठन तैयार करें।


कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने हर पंचायत, हर गांव में इसी तरह की श्रमिक चौपाल लगाने की जरूरत बताते हुए कहा कि गांव की मजदूर बस्तियों में “श्रमिक समितियां” बनाएं, जो श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देने का काम करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     हिन्दू उत्सव समिति के चुनाव हुए सम्पन्न,दिनेश ववेले 267मतो से घोषित     |     पुरानी परिपाटी पर लौटी सीहोर भाजपा!     |     एंजल म्यूज़िकल ग्रुप व देव फाउंडेशन द्वारा आयोजित सदाबहार गीतों की शाम कार्यक्रम संपन्न     |     सीहोर कांग्रेस की पास की नजर कमजोर?,एमपी टुडे ने जानी जनता की राय     |     किसान महिलाओं को कराया गया एक्स्पोज़र विजिट     |     कर्क रेखा के पास बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से हुआ घायल     |     समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे बड़ा जरिया है शिक्षा- सौरभ मिश्रा     |     बेगमगंज न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को दी विदाई      |     मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति वर्ष 2025-26 जारी     |     हितग्राही को हुई हानि की भरपाई, एएनएम की सैलरी से होगी बसूली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811