Let’s travel together.

विजयराघवगढ़ नगर परिषद के रिकार्ड रूम और बिजली रूम में भड़की आग वर्षों पुराने दस्तावेज खास

133

कटनी। विजयराघवगढ़ नगर परिषद के स्टाक रूम और रिकार्ड रूम में सोमवार की सुबह आग भड़क उठी। जब तक आग को बुझाया जाता नगर परिषद के नए पुराने रिकार्ड की फाइलों सहित बिजली सामग्री जलकर खाक हो गई। दस्तावेजों के जल जाने से अब कार्यालय के कार्यों को लेकर अधिकारी व आमजन भी चिंता में हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

रविवार को बंद था कार्यालय

जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ नगर परिषद के प्रथम तल में परिषद का रिकार्ड रूम व बिजली सामग्री का स्टाक रूम एक साथ है। रविवार को अवकाश में कार्यालय बंद था। सोमवार की सुबह सात बजे के लगभग परिषद कार्यालय के पास रहने वाले एक साहू परिवार के सदस्यों ने रिकार्ड रूम के कमरे से धुआं उठता देखकर कर्मचारियों को सूचना दी। जिसके बाद सीएमओ सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला खोला गया तो रिकार्ड व बिजली की सामग्री धू-धूकर जल रही थी। तत्काल थाना परिसर में खड़ी फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया और उसकी मदद से कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

संदेह की आग होने की संभावना

रिकार्ड रूम ऐसा होता है जहां वर्षों पुराने दस्तावेज रखे होते हैं। इसमें जमीनी कागजात और रजिस्ट्रियां भी होती हैं। मशक्कत के बाद कार्यालय के कक्ष में लगी आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक परिषद की नई पुरानी फाइल, दस्तावेज और बिजली की लाखों रुपये की सामग्री जलकर खाक हो गई। कार्यालय के जरूरी दस्तावेज जल जाने के कारण अब नगर परिषद के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही स्थानीय निवासी जिनके दस्तावेज किसी ने किसी काम को लेकर परिषद के कार्यालय में जमा थे, उनकी भी चिंता बढ़ गई है। नगर परिषद सीएमओ रामावतार पटेल ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना समझ आ रहा है। उन्होंने बताया कि कक्ष में नई पुरानी फाइलें रखी रहती थीं और उसके साथ ही बिजली विभाग के उपकरण का स्टाक रहता था, जो आग में जलने से नष्ट हो गया है। वहीं नगर परिषद के बाहर चर्चा का बाजार भी गर्म है और लोग इसे संदेह की आग भी कह रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811