Let’s travel together.

TODAY::राशिफल गुरुवार 21 अप्रेल 2022

0 148

मेष राशि- मन प्रसन्न होगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय में अवरोध आएंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृष राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आय में कमी आएगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। कारोबार में सुधार होगा।

कर्क राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। संबंधों में मधुरता आएगी। क्रोध पर काबू रखें।

कन्या राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय के स्रोत व‍िकसि‍त होंगे। प्रापर्टी से धनलाभ के योग हैं।
तुला राशि-  क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। कुछ पुराने मित्रों से पुन:सम्पर्क बन सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

मकर राशि- मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811