Let’s travel together.

बाइक सवार निर्माणधीन सड़क पर बीस फीट घिसटे तीन की मौत

77

भोपाल। कोलार इलाके में गुरुवार तड़के पौने पांच बजे के करीब बाइक सवार चार लोग सेमरी जोड़ पर निर्माणधीन सड़क पर हादसे का शिकार हो गए।उनकी बाइक पुलिया से टकराकर बीस के फीट के करीब सड़क पर घिसटते चले गए। इसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला की को गंभीर चोट लगने के कारण हालत नाजुक बनी हुई है।हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोलार थानाप्रभारी जय कुमार सिंह ने बताया कि मूलत: डिंडौरी निवासी 21 वर्षीय अजीत मेश्राम,25 वर्षीय सतीश झारिया , 23 वर्षीय लल्ला और महिला गणपतिबाई धुर्वे यह सभी श्रमिक हैं और मजदूरी के लिए भोपाल में हैं। वह महाबाडियां में रहते हेैं। गुरुवार तड़के आइएसबीटी की तरफ से यह लोग चाय पीकर महाबाडियां कजलीखेड़ा की तरफ एक की बाइक पर चारों सवार होकर जा रहे थे। सेमरी जोड़ पर सड़क का निर्माणधीन कार्य चालू हैं,वहां उनकी बाइक पुलिया से टकराकर बीस फीट के करीब सड़क पर घिसटती चली गई। इसमें बाइक सवार चारों को गंभीर चोटें लगी। उसी समय दूसरी तरफ से एक बाइक सवार की गुजारा तो उसने घायलों को सड़क पर खून में लथपथ देखा और इसकी हादसे की सूचना पुलिस को दी, बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजीत और सतीश को जेपी अस्पताल भिजवाया। वहां उन दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक लल्ला ने हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया।महिला गणपतिबाई धुर्वे को भी गंभीर चोट लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के स्वजनों के आने के बाद उनको पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सड़क निर्माण के कारण लगातार हो रहे हादसे

कोलार इलाके में लगातार जाम लगाना आम हो गया है। इस सेमरी जोड़ पर सड़क निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा है। इस कारण से इस मार्ग पर वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते आ रहे हैं। जबकि कजलीखेड़ा की तरफ से रात के समय दो पहिया वाहन चालक रफ्तार में वाहन चलाकर निकलते हैं। इससे कई बार हादसे होते हुए बचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज में बड़ा हादसा टला,नशे में ट्रक चालक ने तोड़ी ब्रिज रेलिंग     |     गैरतगंज मंडी में पत्थर लगाकर किसानों की उपज चुरा रहा था व्यापारी, किसानों के हंगामे के बाद लाइसेंस निलंबित     |     शिवपुरी आए विदेश मेहमान, देखी ऐतिहासिक सुरवाया की गढ़ी     |     शिवपुरी की सड़क पर निकल आया मगरमच्छ, विशालकाय मगरमच्छ की पूछ पकड़कर युवक ने बनाई वीडियो     |     सरदार एकता रथ यात्रा आज गुरुवार को रायसेन आएगी, सभी सामाजिक संगठनों से स्वागत की अपील     |     रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811