Let’s travel together.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने पर मप्र हाकी अकादमी के खिलाड़ी और प्रशिक्षक सम्मानित

101

भोपाल। खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार तात्या टोपे नगर स्टेडियम में मप्र हाकी अकादमी के खिलाडियों व प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया। ओडिशा के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हाकी स्टेडियम राउरकेला में आयोजित 13वीं हाकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मप्र टीम ने चंड़ीगढ़ को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता था। खेलमंत्री ने सभी 13 खिलाड़ी व चार कोच को नौ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में ग्वालियर के अंकित पाल की अगुवाई में मध्य प्रदेश की टीम ने चंड़ीगढ़ को 4-2 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

पुरस्कार राशि

सभी 13 खिलाड़ियों को 50-50 हजार रूपये, मुख्य कोच समीर दाद को एक लाख व तीन सहायक प्रशिक्षकों को 50-50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई

मप्र हाकी अकादमी टीम के सदस्य : अमान खान, मो जमीर, सुंदरम सिंह राजावत, अंकित पाल, लव कुमार कनौजिया, सद्दाम अहमद, ईशुम सैनिक, अली अहमद, मोहम्मद जैद खान, मोहम्मद कोनैन दाद, श्रेयस भाविकादास धुपे, मोहित कर्मा। सभी को 50-50 हजार रूपये, मप्र अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक समीर दाद को एक लाख रूपये। सहायक कोच लोकेंद्र शर्मा, हबीब खान व अमित को को 50-50 हजार रूपये की राशि दी गई।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले मप्र अकादमी के 14 एथलीट पुरस्कृत

भोपाल। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले 14 खिलाडियों को खेलमंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने लगभग पांच लाख की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें सबसे अधिक राशि अभय सिंह को मिली है। उन्हें सबसे अधिक 1,38,750 रूपये राशि उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की गई। इसके अलावा सीहोर की रहने वाली बुशरा खान गौरी, दीक्षा, देव मीणा, अभिषेक सिंह ठाकुर, निकिता आकरे, निमिषा, रीतेश ओहरे, एकता डे, मनीषा, भव्या जैन, शिवकुमारी मुकाती, बंटी यादव, सुनील डाबर व अर्जुन वास्कले शामिल है। इन सभी को उनके प्रदर्शन के आधार पर राशियां प्रदान की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811