Let’s travel together.

डुगरिया बांध में छेद होने से दो गांव खाली केवलारी के खरपडि़या में फंसे पांच लोग

99

सिवनी। जिले में वर्षा का कहर अब सामने आने लगा है। जिले के लखनादौन के डुगंरिया बांध में रिसाव के कारण दो गांवों को खाली कराया गया है। वहीं जिले के केवलारी ब्लाक अंतर्गत खरपडि़या गांव में वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ने से पांच ग्रामीण एक टापू में फस गए है। उन्हे निकालने बचाव कार्य किया जा रहा है। वहीं कई नदी नाले उफान पर आ गए है। लखनादौन मुख्यालय में तेज वर्षा के कारण निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। वहीं अनेक घरों में वर्षा का पानी भरने से गृहस्थी का सामान खराब हुआ है। जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य तेज कर दिया है।

बचाव के लिए नागपुर से बुलाया हेलीकाप्टर

जिले के उगली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रुमाल के खरपडियां गांव में वर्षा के कारण जल स्तर बढने से पांच लोग एक टापू में फंसे हुए है। इन्हें निकालने के लिए हैलीकाप्टर बुलाकर रेस्क्यू की तैयारी में प्रशासन लगा हुआ है। नागपुर (महाराष्ट्र) से बचाव कार्य के लिए हैलीकाप्टर आने के लिए एयर क्लीरिएंस मिल गया है। केवलारी एसडीएम ने संदीप श्रीवास्तव ने नईदुनिया को बताया है कि जल्द ही हैलीकाप्टर आने के बाद फंसे पांचों लोगों को निकालने की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत रुमाल के पिकनिक स्थल सातधारा के समीप मवेशी चराने के लिए बुधवार की सुबह महिला व चार पुरुष गए हुए थे। वर्षा के कारण पहाड़ की ओर से पानी नीचे की आने से यह लोग जलाशय के समीप एक टापू में फंस गए। इन पांचों में चार तो सुरक्षित स्थान पर है, लेकिन एक व्यक्ति पेड़ पर चढा़ हुआ है और जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। उगली थाना प्रभारी पीएल सिंगमारे ने बताया कि जिस स्थान पर पांच लोग फंसे है वहां का जल स्तर बढ़ रहा हैं। बचाव के लिए टीम आ चुकी है। वहीं हैलीकाप्टर आने के बाद पांचों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

डुंगरिया बांध में रिसाव, खाली हुए दो गांव

जिले के तेज वर्षा के कारण लखनादौन विकासखंड अंतर्गत आने वाले गनेशगंज के समीप डुंगरिया बांध की बाहरी दीवार में छेद होने से तेज गति से पानी रिसाव होने से डुंगारिया व बदनौर गांव को प्रशासन ने खाली कराया है।यहां के ग्रामीणों को जोगीगुफा व अन्य गांव में सुरक्षित पहुंचाया गया है। लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बांध का रिसाव को देखते हुए ग्रामीण स्वविवेक सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थान पर गतव्य कर चुके है। पुलिस बल रवाना हो चुका है। बचाव टीम लखनादौन से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने वाली है।

केवलारी का नैनपुर से टूटा संपर्क

केवलारी थाना अंतर्गत थांवर नदी का जल स्तर बढ़ने से केवलारी का नैनपुर-मंडला जिले से संपर्क टूट गया है। केवलारी थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया है कि पुल के ऊपर से चार फीट तक पानी बह रहा है। इससे आवागमन पूरी तरह बंद है। सुरक्षा के लिए पुल के पास लोगों को सतर्क करने के लिए सूचना बोर्ड लगाया गया है। साथ ही लोगों से पुल के ऊपर से पानी जाने तक आवागमन नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

जिले में अतिवर्षा व बाढ़ की स्थिति से निपटने, पूर्व तैयारियों के लिए कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने जिलास्तर पर जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे गतिशील रहेगा। नायब तहसीलदार रामसेवक कोल को जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही पारी वार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष का कार्यालयीन दूरभाष नंबर

बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष का कार्यालयीन दूरभाष नंबर 07692-255866 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामसेवक कोल का मोबाइल नंबर 8358896260 है। जिला प्रशासन ने जिले भारी वर्षा होने के अलर्ट को लेकर आमजनों से अपने घर में सुरक्षित रहने व किसी भी पुल पुलिया, रपटों व नदी नालों को पार न करने, वर्षा के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े रहने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811