Let’s travel together.

पिता-पुत्र और नपा के बाबू ने सरकारी नौकरी के नाम पर दो भाइयों से ठगे चार लाख

60

भिंड। भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र बिरगवां गांव में रहने वाले दो भाइयों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र और नगर पालिका के एक बाबू ने चार लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं नियुक्ति के नाम पर मुरैना कलेक्टर एवं बल्लव भवन मंत्रालय भोपाल से संयुक्त सचिव का लेटर भी थमाया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आकाश जाटव निवासी बिरगवां व उसके छोटे भाई से 28 जनवरी 2020 को कनाथर के रहने वाले गौरव जयंत व उसके पिता सुरेश जयंत ने दो-दो लाख रुपये लिए। दोनों पिता-पुत्र ने फरियादी से रुपये ऐंठते हुए संयुक्त सचिव का पत्र भी थमा दिया। इसके बाद कुछ ही दिनों में नियुक्ति दिलाए जाने की बात कही गई। इसके बाद जब फरियादी ने नियुक्ति दिलाए जाने का ज्यादा दबाव बनाया तो पिता-पुत्र ने मुरैना के जौरा नगर पालिका में नियुक्ति कराए जाने को लेकर क्लर्क बदन सिंह शाक्य से मुलाकात कराई। करीब आठ से दस दिन तक दोनों भाइयों से एक हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए। जब आरोपियों की हकीकत पता चली। इसके बाद दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचना दी। मेहगांव थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपित सुरेश जयंत को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो आरोपितों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ओपी मिश्रा, थाना प्रभारी मेहगांव

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811