Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम  में गौअभयारण्य का किया भूमिपूजन

0 65

गौवंश के संरक्षण से गायों की रक्षा होगी तथा खेती भी सुरक्षित रहेगी – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गौवंश के संरक्षण से गायों की रक्षा होगी साथ ही खेती भी सुरक्षित रहेगी। इस लिए हम सबका कर्तव्य है कि गौवंश की देखभाल करें तथा बेसहारा गौवंशों को सुरक्षित स्थान में आश्रय दिया जाय। श्री शुक्ल ने रीवा के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हर्दी नं. एक में बेला गौशाला के विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 95.54 लाख रूपये की लागत से चेनलिंक, फेंसिंग निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भैरव बाबा व कष्टहरनाथ के आशिर्वाद से इस क्षेत्र में सोलर प्लांट तथा इंडस्ट्रियल ऐरिया का कार्य हो चुका है। अब यहां पर गौअभयारण्य की स्थापना होगी जिसमें लगभग 8 हजार गायों को संरक्षण मिलेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि गौअभयारण्य के आसपास गायों के लिए चारे व पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जा रही है। आने वाले समय में यह गौअभयारण्य भैरव बाबा के आशिर्वाद से वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रति गाय प्रतिदिवस 40 रूपये की राशि प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है जो गौपालकों के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने भैरवनाथ मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए गुढ़ विधायक श्री नागेन्द्र सिंह के प्रयासों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने विधायक गुढ़ के साथ गोवर्धन पूजा कर गौपूजन किया तथा गायों को गुड, चना एवं केला खिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811