Let’s travel together.

केलो विहार सरकारी पोल्ट्री फार्म को शिफ्ट कर 6.75 एकड़ भूमि में बनेगा 181 मकान 54 क्वाटर 20 दुकान

99

रायगढ़। शहर के बीच केलो विहार के 6.75 एकड़ में पशुपालन विभाग का पोल्ट्री फार्म है। जो अब हटने जा रहा है। इस स्थान पर हाउसिंग बोर्ड आवासीय प्रोजेक्ट लेकर आने वाला जिसमें सरकारी क्वार्टर्स भी बनेंगे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल से यह प्रोजेक्ट शासन द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता हाउसिंग बोर्ड शशिकांत शर्मा ने बताया कि रिडेवलपमेंट प्लान के तहत केलो विहार में स्थित पोल्ट्री फार्म को शिफ्ट किया जा रहा है। करीब 6.5 एकड़ जमीन यहां हाउसिंग बोर्ड को मिलेगी। जिसमें 5.50 एकड़ में हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा। 1.25 एकड़ भूमि पर शासकीय आवास बनाए जायेंगे।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने रिडेवलपमेंट प्लान के तहत तैयार हो रहे प्रोजेक्ट के लिए विशेष पहल की। जमीन का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसे पास कर शासन के समक्ष मंत्री मंडल के उच्च अधिकार समिति को भेजा गया। वहां से भी प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। जिसके बाद भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो अगले 1 माह में पूरी कर ली जाएगी। ईई हाउसिंग बोर्ड शशिकांत शर्मा ने बताया कि आर्किटेक्ट प्लान के साथ अगले 2 माह में प्रोजेक्ट को शुरू करने की तैयारी चल रही है।

181 मकान, 20 दुकानें और 54 क्वार्टर्स बनेंगे

ईई हाउसिंग बोर्ड शशिकांत शर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में लगभग 85 एमआईजी डुप्लेक्स इंडिविजुअल मकान, 48 एमआईजी फ्लैट्स और 48 एलआईजी फ्लैट्स बनाए जायेंगे। अलावे इसके यहां 20 दुकानें भी बनाई जाएंगी। प्रोजेक्ट में क्लब हाउस, गार्डन, पार्किंग इत्यादि सुविधाएं भी रहेंगी। शेष 1.25 एकड़ में 54 शासकीय आवास तैयार किए जायेंगे।

पोल्ट्री फार्म शिफ्ट होने से मिलेगी दुर्गंध से राहत

पोल्ट्री फार्म के रिहायशी इलाके के बीच में होने से बदबू और गंदगी की शिकायतें आती रहती थीं। उप संचालक पशुपालन तंवर ने बताया कि पोल्ट्री फार्म को संबलपुरी में शिफ्ट किया जा रहा है।शिफ्टिंग के पश्चात इलाके के रहवासियों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी। वहीं यहां एक सुंदर कॉलोनी भी आकार लेगी। प्रोजेक्ट के तहत यहां करीब 20 दुकानें खुलेंगी। जिससे एक अच्छा मार्केट भी यहां डेवलप होगा।

रिडेवलपमेंट स्कीम से तैयार हुआ प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट के बार जानकारी देते हुए ईई शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की रिडेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत यह प्रोजेक्ट लॉन्च किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत शासन के ऐसे भवन या भूमि जो पहले शहर के बाहरी इलाके में थे किंतु आज शहर का हिस्सा हैं। यदि उस भूमि का बेहतर उपयोग किया जा सकता है तो रिडेवलपमेंट प्लान के तहत वहां कार्य किया जाएगा। इसी स्कीम में केलो विहार स्थित पशुपालन विभाग की पोल्ट्री फार्म को भी शिफ्ट किया जाएगा और वहां आवासीय भवन तैयार किए जायेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811