Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर-एक्टर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

105

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कामेडी यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई है। ये दुर्घटना लाभांडी के पास सड़क में हुई। जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर दी है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। बता दें कि देवराज पटेल छत्तीसगढ़ का फेमस यूट्यूबर एक्टर है। देवराज पटेल मुख्यमंत्री के साथ रील बनाकर पोस्ट किया था। वहीं मौत के कुछ घंटे पहले भी यूट्यूबर देवराज पटेल ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया था।

सीएम भूपेश बघेल के साथ बनाया था वीडियो

कुछ दिनों पहले ही देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल (CM Bhuepsh baghel) से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काक। इसके बाद सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। इस वीडियो को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा था।

यूट्यूबर देवराज पटेल मूलतः महासमुंद का रहने वाला था। इसके इंस्टाग्राम पर 55.9 हजार फालोवर्स हैं। वहीं वो खुद 99 लोगों को फालो करता था। इसके अलावा यूट्यूबर पर इसके दिल से बुरा लगता है देवराज पटेल आफिशियल के नाम से चैनल है जिसमें 438हजार सब्सक्राइबर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811