Let’s travel together.

आलिया भट्ट संग धर्मेंद्र ने शेयर की फोटो एक्ट्रेस के लिए लिखी खास बातें

103

 बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री से दूर नहीं हैं। वे अभी भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। अब जल्द ही धर्मेंद्र मल्टीस्टारर फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी वे एक्टर अहम रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने आलिया भट्ट संग एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ धर्मेंद्र ने खास कैप्शन भी लिखा है। बता दें कि करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

धर्मेंद्र और आलिया की खास फोटो

धर्मेंद्र ने जो फोटो शेयर की है, वो फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। फोटो में धर्मेंद्र मैरून कलर के जैकेट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आलिया ग्रीन कलर के प्रिंटेड सूट में दिखाई दे रही हैं। आलिया धर्मेंद्र को फोटो एल्बम में कुछ दिखा रही हैं। धर्मेंद्र भी आलिया को प्यार से आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा दोस्तों, प्यारी आलिया मेरे रोमांटिक पास्ट की कुछ झलकियां दिखा रही हैं। राॅकी और रानी की प्रेम कहानी। आलिया और धर्मेंद्र की बाॅन्डिंग देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। फैंस इस प्यारी सी तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

पुराने दिनों को किया याद

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो काफी लंबे समय के बाद करण जौहर इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फैंस रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में काफी लंबे समय के बाद जया बच्चन एक्टिंग करती दिखाई देंगी। इसके अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी, रोनित रॉय, श्रद्धा आर्या और अर्जुन बिजलानी लीड रोल में हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811