Let’s travel together.

लोकसभा में चलेगा डबल इंजन का फार्मूला, जनता को बताएं इसके फायदे, कार्यकर्ताओं से बोले ओम माथुर

0 71

रायपुर। विधानसभा चुनाव में जीत का झंडा गाड़ने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 में भी डबल इंजन फार्मूले पर जोर देगी। कार्यकर्ताओं व आम लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से बने नमो एप से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार की मोदी की गारंटी के काम और केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नेताओं को डबल इंजन के फार्मूले पर काम करने की सीख दी है। भाजपा के नेता हर मंच से डबल इंजन के महत्व को भी समझा रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं।

नेता कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 तक जब तक डबल इंजन की सरकार यानी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रही है, तब तक प्रदेश का विकास हुआ है। ऐसे में आगे भी डबल इंजन की सरकार के लिए लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। जहां भाजपा को जीत नहीं मिली, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी को बढ़त दिलाने की कार्ययोजना बनी है।

1. राम के लिए मनाएंगे दीपोत्सव: पार्टी ने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। सैकड़ों वर्षों के सतत संघर्ष के बाद राष्ट्रीय स्वाभिमान व गौरव के इस क्षण के हम साक्षी बनने जा रहे हैं। इसलिए यह महोत्सव हम सब दीपोत्सव के रूप में मनाएं।

2. नमो एप: कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश है कि स्वयं नमो एप से अधिक से अधिक जुड़ें, साथ ही अन्य लोगों को भी जोड़ें। भाजपा नेता, नमो एप का ब्रांड एंबेसडर बनें।

3. जनता के बीच जाएंगे: केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।

4. मोदी की गारंटी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ पर किए जा रहे कामों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

5.विकसित भारत संकल्प यात्रा: पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता और जनप्रतिनिधि विकसित भारत संकल्प यात्रा में निकालेंगे, जिसमें सारे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उसे सफल बनाने में जुटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811