Let’s travel together.

जानिए कितने अनुभवी है भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करने वाले BCCI के चयनकर्ता

107

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति अक्सर सवालों के घेरे में रहती हैं। हाल ही में टेस्ट चैम्पियनशिप में आर.अश्विन को बाहर रख जाने को लेकर सिलेक्टर्स निशाने पर थे। अब पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने भी चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में हम जानने की कोशिश करते हैं कि वर्तमान में चयन समिति में बैठे सदस्यों के पास कितना अनुभव है।

1.शिव सुंदर दास

भारतीय क्रिकेट चयन समिति के शिव सुंदर दास टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रह चुके हैं। उन्होंने अपने करिअर में 23 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेले हैं।

2.सुब्रोतो बनर्जी

सुब्रोतो बनर्जी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 6 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेले हैं।

3.सलिल अंकोला

पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला 1 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले हैं। सचिन तेंदुलकर के साथ टेस्ट डेब्यू करने वाले अंकोला बाद में फिल्मों में काम करने लगे थे।

4.श्रीधरन

तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर श्रीधरन शरत ने कोई इंटरनेशनल मैच ही नहीं खेला है। उन्होंने 139 फर्स्ट क्लास और 116 लिस्ट ए मैच खेले हैं। वह तमिलनाडु की ओर से 100 रणजी मैच खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर भी हैं।

कुछ और रोचक बातें

बता दें कि विश्वकप 2011 के समय कृष्णमाचारी श्रीकांत चीफ सेलेक्टर थे। उन्होंने अपने करिअर में 189 इंटरनेशनल मैच खेले थे। वहीं, दिलीप वेंगसकर ने 116 टेस्ट खेले हैं। धोनी को सेलेक्ट करने वाले किरण मोरे के पास करीब 150 इंटरनेशनल मैच का अनुभव था। लेकिन फिर अनुभवी नाम चयन समिति में दिखे ही नहीं। इससे पहले चेतन शर्मा भारत के चीफ सेलेक्टर थे। उनके पास सिर्फ 23 टेस्ट का अनुभव था। वहीं उनसे पहले रहे सुनील जोशी के पास 15 टेस्ट जबकि एमएसके प्रसाद के पास 6 टेस्ट का अनुभव था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811