Let’s travel together.

बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र चल रहीं बसें परिचालकों के पास लाइसेंस भी नहीं

107

बिलासपुर। हाईटेक बस स्टैंड से अधिकांश बसें बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के संचालित हो रही हैं। इतना ही नहीं बसों के परिचालकों के पास लाइसेंस भी नहीं है। परिवहन विभाग की तीन दिन की विशेष जांच में इसी तरह की खामियां मिलीं हैं। टीम ने इस मामले जुर्माना भी वसूल किया है।

मुख्यालय से अन्य जिलों की तरह बिलासपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भी हाईटेक बस स्टैंड में तीन दिन विशेष जांच करने का आदेश जारी हुआ है। यह जांच 24 घंटे होनी है। इसलिए अलग- अलग अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन शुक्रवार 223 बसों की जांच की गई। इसमें 40 बसों में गड़गड़ी मिली। इस दौरान जांच टीम ने 42 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसी तरह दूसरे दिन शनिवार को 94 बसों की जांच हुई। इसमें से आठ बस में इसी तरह कमियां मिलने पर 14 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

ज्यादातर जुर्माना परिचालक लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से की गई। इस जांच से बस मालिकों में हड़कंप भी मचा हुआ है। दरअसल परिवहन विभाग इस तरह नियमित जांच कभी नहीं करती। आदेश पर जब जांच की गई, तब इस तरह की खामियां मिल रही हैं। कार्रवाई के साथ संचालकों को निर्देश भी दिए गए हैं कि एक सप्ताह के अंदर मिलीं खामियों को सुधार लिया जाए, अन्यथा इससे बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो बसें बिना परमिट की मिली, जब्त

परिवहन विभाग की टीम को जांच के दौरान हाईटेक बस स्टैंड में दो ऐसी बसें भी मिलीं, जिनका परिचालन बस मालिक बिना परमिट के कर रहे थे। परिवहन विभाग की नजर में यह गंभीर लापरवाही है। इसलिए दोनों बसें जब्त कर ली गई है। इसके अलावा एक बस का टैक्स जमा नहीं हुआ था। इससे टीम ने 89 हजार 280 रुपये टैक्स वसूल किया गया।

आज जांच का अंतिम दिन

मुख्यालय से जांच करने के लिए तीन दिन का अभियान चलाने के निर्देश आए हैं। इसके तहत रविवार को जांच का अंतिम दिन है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब परिवहन विभाग की टीम 24 घंटे हाईटेक बस स्टैंड में डटी हुई है। इस जांच के बाद कुछ बस मालिकों ने उन बसों का परिचालन भी रोक दिया है, जो बिना परमिट के चलती थी। ऐसी बसें बस स्टैंड में नहीं ला रहे हैं। परिवहन विभाग को इसी तरह की सूचना मिली है। इस पर ऐसी बसों के संबंध में जानकारी खंगाली जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811