Let’s travel together.

आय और निवास प्रमाण पत्र के सभी आवेदनों का शिविर में ही बनाया गया प्रमाण पत्र

0 175

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सांकरा निको धरसींवा तहसील के राजस्व प्रकरणों-नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए शनिवार को तहसील कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 196 प्राप्त आवेदनों में से 131 का हुआ त्वरित निराकरण भी किया गया।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कई हितग्राहियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी बी पंचभाई, अनुविभागीय अधिकारी श्री देवेन्द्र पटेल (रा०), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।

आज आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों के कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 131 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया और 65 आवेदन प्रक्रियाधीन है। शिविर में आज नामांतरण प्रकरण के 37 प्राप्त आवेदनों में 32 निराकृत किए गए और 5 प्रक्रियाधीन है। इसी तरह किसान किताब के लिए प्राप्त 18 आवेदनों में 13 निराकृत किया गया और 5 प्रक्रियाधीन है।

अपर कलेक्टर श्री बी बी पंचभाई ने बताया की आय प्रमाण पत्र के 61 आवेदन तथा निवास प्रमाण पत्र के 20 आवेदन प्राप्त हुए तथा अन्य प्रमाण पत्रों के प्राप्त सभी आवेदनों का अधिकाधिक निराकरण किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरणों के 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 30 का निराकरण किया गया और 30 प्रक्रियाधीन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811