Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ये 12 एप जो शहरवासियों के जीवन को बना रहे आसान

16

भोपाल। इंटरनेट के क्षेत्र आई क्रांति और स्मार्ट फोन की सुलभता ने इंसान की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। गैस सिलेंडर की बुकिंग, सवारी के लिए कार या रिक्शा बुलाने जैसे हमारी दिनचर्या के छोट- मोटे कामों से लेकर स्वास्थ्य की देखभाल,छोटी-बड़ी शिकायत से लेकर राशन- पानी तक का इंतजाम आप कहीं गए गए बिना घर बैठे कर सकते हैं। बस आपके पास स्मार्ट फोन, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन और मामूली तकनीकी ज्ञान होना चाहिए। इस सुविधा ने इंसान की जिंदगी को आसान तो बनाया ही है, इससे कार्यों और सेवाओं में पारदर्शित भी आई है। आज हम शासकीय सेवाओं जुड़े कुछ ऐसे प्रमुख एप के बारे में बता रहे हैं, जो शहवासियों के लिए काफी उपयोगी हैं। इनमें कुछ प्रदेश स्तरीय और कुछ स्थानीय सेवाओं के लिए हैं।

पुलिस काप- सुरक्षा का भाव सबसे ज्यादा जरूरी है। एमपी काप मध्य प्रदेश पुलिस का आफीशियल एप है, जिसके मुखपृष्ठ पर नागरिक सेवाएं दी हुई हैं। इसमें किसी भी संपत्ति का पंजीकरण, पुलिस को सूचना देने, एफआइआर दर्ज कराने के साथ अपराधियों और गिरफ्तार आरोपितों के बारे में जान सकते हैं। आप घर से अपनी शिकायतों का निराकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपका डाटा एप में हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाता है, जिसका उपयोग आप भविष्य में भी कर सकते हैं।

एम्स भोपाल स्वास्थ्य एप

इस एप का उपयोग कर आप एम्स के ओपीडी में लगने वाली कतारों से बच सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद डाक्टर से मुलाकात भी सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप शुल्क सूची , हर प्रकार की पूछताछ , दवाओं की जानकारी तथा आपकी हेल्थ आइडी भी बना सकते हैं। हेल्थ आइडी कार्ड पर आपके इलाज, दवाइयों, जांचों और परामर्श संबंध सारे रिकार्ड आनलाइन दर्ज रहते हैं ,इसकी मदद से आगे कभी भी डाक्टर आपको आपके शरीर के हिसाब से इलाज का सर्वश्रेष्ठ तरीका बता सकेंगे। इस एप के माध्यम से आप रोगी का एक सटीक मेडिकल रिकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

108 संजीवनी- इसका उपयोग बीमार घायलों को अस्पताल में तत्काल सुविधा मुहैया कराने तथा एम्बुलेंस बुक करने के लिए किया जाता है। इसमें आपको पेशेंट के बारे में कुछ जरूरी जानकारी भरनी पड़ती है। इस एप के जरिए आप एक से अधिक पेशेंट का रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। संजीवनी का उपयोग कर मरीज को फर्स्ट एड जैसी सुविधाएं तत्काल मिल सकती हैं।

एमपी कल्चर एप- इस एप को मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने बनवाया है। इसके माध्यम से आप मप्र में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके माध्यम से आप कार्यक्रमों को लाइव भी देख सकते हैं तथा यह एप आपको एसएमएस और ईमेल के जरिए कार्यक्रमों से अपडेट करता रहता है। अगर कभी आप किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखना छोड़ देते हैं तो उसका वीडियो इस एप में आपको आसानी से मिल सकता है।

सीएम हेल्पलाइन सिटीजन 18- मध्य प्रदेश के शासन ने जनता को होने वाली परेशानियों की जानकारी दर्ज कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 की सुविधा दी है। शिकायतों के बारे में जानकारी के लिए बाद में सीएम हेल्पलाइन सिटीजन 181 एप बनाया। इसका प्रमुख उद्देश्य शिकायतकर्ता को उनकी शिकायत के बारे में हर संभव जानकारी प्रदान करना है। इसके माध्यम से आप त्वरित जानकारी का त्वरित समाधान प्राप्त सकते हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न विभागों के 13 हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों को जोड़ा गया है जो इस हेल्पलाइन से प्राप्त समस्याओं का निराकरण करते हैं। इसके माध्यम से आप अपनी शिकायत के बारे में अप टू डेट रहेंगे। आप अपनी शिकायत को बंद भी करा सकते हैं । इस एप के द्वारा आप व्हाट्सएप पर भी पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।

एमपी टूरिज्म- भारत में टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंक्रेडिबल इंडिया की शुरुआत की थी। राज्य सरकारों ने भी अपने राज्यों में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इंक्रेडिबल इंडिया मिशन की शुरुआत की। मध्यप्रदेश सरकार ने भी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एमपी टूरिज्म एप बनाया। इस एप में आप मप्र के विभिन्न दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस एप के माध्यम से आप अपने आसपास के स्थानों के बारे में जानकारी , न्यूज अपडेट , पुलिस स्टेशन , एयरपोर्ट , अस्पताल , हास्टल , रेस्टोरेंट , एटीएम बैंक आदी की जानकारी ले सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस एप में आपको जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी मिलते हैं, जिनका उपयोग आप इमरजेंसी के समय कर सकते हैं।

एमपी ई नगर पालिका सिटीजन एप- इस एप के माध्यम से आप नगर पालिका एवं नगर निगम के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नई संपत्ति दर्ज कराना, नल कनेक्शन, संपत्ति नामांतरण, टैक्स पे आदी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं। इसमें सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना है। इस एप के माध्यम से आप अपने आसपास होने वाली समस्याओं की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

निम्न सेवाओं का उपयोग आप अनुरोध करते कर सकते हैं

-पानी का टैंकर मंगाना

-सेप्टिक टैंक की सफाई करवाना

-एंबुलेंस सेवा

-शव वाहन सेवा

-कचरा का मलवा उठाने हेतु

-मलवा उठाने का शुल्क

-मोबाइल टायलेट सेवा

– भवन बुकिंग आदि

चलो एप- नगर निगम भोपाल में चलो आपरेटर के माध्यम से चल रही सिटी बसों की जानकारी आप इस एप के माध्यम से ले सकते हैं। आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इसका उपयोग कर सकते हैं। आप इससे बस रूट ,आनलाइन टिकट,बस पास, कार्ड रिचार्ज ,बस स्टाप आदि सेवाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। मासिक पास बनवाने की सुविधा भी इसमें है, जिसमें समय-समय छूट का लाभ भी दिया जाता है।

स्वच्छ एमपी- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने स्वच्छ एमपी एप का निर्माण किया है । इसका उपयोग कर आप अपने आसपास की स्वच्छता की जानकारी ले सकते हैं। इसमें शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होती है।

यह एप भी उपयोगी- बिजली बिल भरने समेत बिजली उपभोक्ताओं की सभी सेवाओं के लिए उयाय एप और कंट्रोल दुकान से राशन संबंधी सूचना के लिए एम राशन मित्र एप बहुत उपयोगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811