Let’s travel together.

पाप करने से पुण्य का लाभ नहीं मिल पाता:बटुक जी

0 512

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
शहर के कागदीपुरा स्थित बटेश्वर महादेव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन महाराज श्री अंकित कृष्ण तेंगुरिया बटुक जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में धर्म का बहुत बड़ा महत्व है हम संसार में बहुत पुण्य करते हैं लेकिन पाप करने से पुण्य का लाभ नहीं मिल पाता, यही कारण है कि आज मनुष्य सबसे

ज्यादा परेशान हैं। बटुक जी महाराज ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज की चमक दमक वाली जिंदगी में पूजा-पाठ और भक्ति के लिए जरूर समय निकालिए, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुओं का आशीर्वाद हमें सदैव लेते रहना चाहिए इससे हमारा जीवन सफल होगा और सरल बनेगा। गोवत्स पंडित अंकित कृष्ण तेंगुरिया ने कहा कि भगवान ने भी अपनी मनुष्य जीवन में माता-पिता और गुरुओं का आदर सदैव किया है ,उनका अनादर जीवन में हमेशा संकट लेकर आता है। कथा स्थल बटेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद थी। इस दौरान कई क्षेत्रों से पधारे

संगीत कलाकारों की प्रस्तुति और महाराज श्री द्वारा गाए गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को वामन अवतार के प्रसंग पर कथा होगी। कथा प्रतिदिन बटेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है जिसमें शहर भर के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कथा के अंत में मुख्य यजमान दामोदर प्रसाद शर्मा ने व्यास गादी से भागवत पुराण की आरती उतारी और आचार्य पंडित सत्येंद्र शर्मा ने पूजा पाठ संपन्न कराई। बटेश्वर महादेव सेवा संस्थान के सदस्य और पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कथा स्थल पर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811