Let’s travel together.

पूरे भारत की प्रतिभाओं को एकजुट करता सोर्स का 12 प्रतिभाशाली फिल्म निदेशकों का समूह

0 116

रिपोर्ट अभिनव चतुर्वेदी

भोपाल।मुंबई, भारत – वर्ष 2023 से 2025 के लिए ‘द सोर्स’ ने फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों की रोमांचक लाइनअप की घोषणा की है।
इस समूह में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कल्पनाशील और ऊर्जावान प्रतिभाएँ भारतीय लोककथाओं, एक्शन, कॉमेडी, साइंस फिक्शन, क्राइम थ्रिलर्स, हॉरर, सोशल ड्रामा और सच्ची कहानियों को रुपहले पर्दे के जरिए करोड़ों लोगों तक पंहुचाएँगे
बतौर क्रिएटिव मेंटर राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर ‘द सोर्स’ उभरते लेखकों का मार्गदर्शन करते हुए विविध कथाओं के लिए एक व्यापक केंद्र का निर्माण कर रहा है, जिनके द्वारा भारत की समृद्ध कहानी दुनिया के सामने लाया जा सके

यूटीवी , फॉक्स ओर इरोज जैसी प्रतिष्ठित स्टूडियोज में काम कर चुकी शिखा कपूर जो द सोर्स की फाउंडर है उनका कहना है कि फिल्मी दुनिया की इन प्रतिभाओं के हमारे इस ग्रुप में शामिल होने से हम रोमांचित हैं, साथ मिलकर हम भारत की मूल कहानियों को सामने लाएंगे

“द सोर्स ” को बॉलीवुड के अलावा पत्रकारिता जगत की हस्तियों का भी साथ मिल रहा है
“द सोर्स” के साथ आजतक, एबीपी न्यूज़, IBN7 ओर फिर News18, में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार अनुपम श्रीवास्तव भी जुड़े हैं।

अनुपम श्रीवास्तव, हेड, स्टोरी नेटवर्क & रिसर्च का कहना है
“हम अनकहे पहलुओं को उजागर करने के लिए कथा, पात्रों और ऐतिहासिक संदर्भ में गहराई से उतरते हैं जो कहानी कहने में प्रामाणिकता जोड़ते हैं, हम एक समर्पित रचनात्मक समूह है, जो देश के हर कोने कोने से भारत की छिपी हुई कहानियों को खोजने और प्रदर्शित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है”

ये 12 प्रतिभाशाली लोग जो द सोर्स के साथ जुड़े है उनमें पहला नाम है मोजेज सिंह का जो प्रसिद्ध वेब सीरीज ” ह्यूमन ” के लेखक और निर्देशक है अगला नाम है कैंपस डायरी के निर्देशक प्रेम मिस्त्री का , अनिल राही बर्वे जिन्हें दो हजार अट्ठारह की असाधारण फिल्म तुंबाड के लिए जाना जाता है।

सफल हिंदी फिल्म बधाई हो और नाइट मैनेजर के राइटर शांतनु श्रीवास्तव , तेलुगू फिल्म आर, एक्स, 100 से दमदार ओर शुरुआत करने वाले अजय भूपति ओर द सोर्स के साथ है आशीष शुक्ला जिन्होंने पहले अत्यंत सफल वेब सीरीज अनदेखी का निर्देशन किया और फिर 2021 में कैंडी का भी निर्देशन किया।
नेक्स्ट नेटफ्लिक्स की सीरीज” शी ” के निर्देशक अविनाश दासगुप्ता का नाम भी है इनके अलावा तेलुगु फिल्म मीकू मेरे माकू मेमे (एम2एम2),के लेखक निर्देशक हुसैन सा , हाउस ऑफ नेक्स्ट डोर के निर्देशक मिलन्द राव , कुशल वेद बक्शी, मिहिर लठ ,विराठ पाल जैसी प्रतिभाशाली हस्तियों का ग्रुप है ” द सोर्स”

मशहूर फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुवे कहा कि

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811