मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
खरीफ सीजन की फसलों की बोवनी के लिए किसान बरसात होने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे बोवनी का समय टलने का अनुमान लगाया जा रहा है। दरअसल बारिश में हो रही देरी का सीधा असर खरीफ की बोवनी पर पड़ता है। समय पर की जाने वाली बोवनी को ही जानकार सही मानते हैं। इस बार सप्ताह भर मानसून देरी से बताया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ रही है।
माना जा रहा है कि आगामी दिनों में यदि समय पर बारिश नहीं होती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। यानी बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सालभर अलग अलग मौसम विभाग के पूर्वानुमान और इस बार साल भर रही मौसम की बदली हुई गतिविधियों के कारण माना जा रहा है। इस बार समय पर भले ही बारिश न हो लेकिन बाद में भी धीमी और रुक-रुककर बारिश होगी, जिससे उपज प्रभावित हो सकती है। यह भी माना जा रहा है कि खेती के हिसाब की बारिश यदि समय पर नहीं होती है तो किसान बोवनी से चूक सकते हैं। हालांकि अभी पर्याप्त समय है लेकिन तिथि के हिसाब से बोवनी वाला सीजन लगभग शुरु हो गया है। वैसे तो बोवनी के लिए 15 जुलाई तक का समय बेहतर रहता है लेकिन समय होने वाली बोवनी के अच्छे परिणाम आते हैं। जिसका असर उत्पादन के साथ ही उपज की क्वालिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में सही समय पर यदि बारिश हो जाए तो समय पर बोवनी शुरु करवा देना चाहिए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Next Post