Let’s travel together.

सीधी में महिला दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी तीनों की मौत

117

 जिले के कोतवाली थानांतर्गत मुड़ी गांव में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है। इनके शव गांव के ही एक चरवाहे ने कुएं में तैरते देखा जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बुधवार सुबह 11 बजे मिला शव

घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। जब गांव के एक चरवाहे ने सुबह लगभग 11 बजे कुएं में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव उतराते हुए देखा। जिसके बाद वह बदहवास होकर गांव की ओर भागा और लोगों को इसकी सूचना दी। गांववालों ने भी मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि महिला गांव की ही रहने वाली है। जिसके बाद उन्होंने मृत महिला के स्वजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को बाहर निकलवाया। मृत महिला की पहचान 32 वर्षीय प्रमिला कुशवाहा पति ओमकार कुशवाहा के रूप में हुई जो कि मुड़ी गांव की ही निवासी है। वहीं उसके साथ मिले दो बच्चों के शव तीन वर्षीय सिद्धार्थ कुशवाहा और नौ वर्षीय श्रेयांश कुशवाहा के हैं जो उसी के बेटे हैं।

परिवार के सदस्य भी पहुंचे मौके पर

ग्रामीणों ने कुएं में गांव की महिला का शव देखा तो उन्होंने स्वजनों को सूचित किया जिसके बाद मौके पर महिला के ससुर राजकुमार कुशवाहा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पारिवारिक कलह के कारण अत्महत्या की संभावना

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जानकारी अनुसार मृत महिला का उसके पति और सास-ससुर से आए दिन विवाद होता रहता था। संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के कारण ही महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल अब तक आत्महत्या का कारण अज्ञात ही है। वहीं पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में सीधी एसपी का कहना है कि तीनों के शव गांव के ही पास बने कुएं में मिले हैं जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |     24 घंटे की बारिश ने बढ़ाई गरीबों की मुसीबत, कच्चे मकानों की दीवारें गिरना शुरू     |     दो किलोमीटर सड़क के लिए वर्षों से तरस रहा खेड़ा गांव, बारिश में बह गई पुलिया की मिट्टी     |     एक करोड़ दस लाख का पीएम श्री स्कूल बारिश में बना तालाब, 2 से 3 फीट पानी में डूबी पूरी बिल्डिंग     |     सुनहरा गांव में महिला पर पांच महिलाओ ने लाठी डंडो से किया हमला     |     स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान का शव मिला     |     हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने की प्रकृति पूजा, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     स्कूलों में ई-अटेंडेंस में 9:45 बजे की बाध्यता खत्म, 10:45 बजे तक दर्ज कर सकेंगे उपस्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811