Let’s travel together.

सड़क हादसे में होने वाली मौतों को रोकने अब शार्ट फिल्मों का सहारा लोगों को जागरूक करने पुलिस का नया प्रयोग

84

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे से होने वाली मौतों को रोकने के लिए अब छत्तीसगढ़ पुलिस शार्ट फिल्मों का सहारा लेगी। पुलिस मुख्यालय ने यह नया प्रयोग किया है। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने रायपुर समेत सभी 33 जिलों के लिए 120 सैकेंड की शार्ट फिल्म तैयार करने का फैसला लिया है। इसमें खास यह है कि ये फिल्में हिंदी ही नहीं, बल्कि स्थानीय भाषा-बोली में तैयार की जाएगी। इनमें गोंडी, हल्बी के अलावा धुर्वा भतरी, संबलपुरी, दोरली, कुडुख, सादरी, बैगानी, दंतेवाड़ा गोंडी, कमारी, ओरिया, सरगुजिया और भुंजिया आदि भाषा-बोली शामिल है।आम लोग भी अपनी थीम पर शार्ट फिल्में बनाकर पुलिस मुख्यालय को दे सकते है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 80 से 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया जायेगा।

बुधवार को एएसपी यातायात मुख्यालय के सभागार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह जानकारी एआइजी ट्रैफिक संजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक होने के बाद जिलों में डाक्यूमेंट्री फिल्में जारी करने पर रणनीति बनी है। कोई भी अपनी थीम पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म बना सकते है। शार्ट फिल्मों को तैयार कर गूगल ग्रिव के माध्यम से मेल कर सकते हैं या aigtraffic.cg@gmail.com पर लिंक स्थानांतरित कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के साथ फिल्म का एक पोस्टर और लघु फिल्म का एक सारांश संलग्न किया जाना है। विजेता का चयन फिल्म उद्योग के पेशेवर और गैर-उद्योग पेशेवरों के एक निर्णायक पैनल द्वारा किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 80 हजार पुरस्कार

एआइजी शर्मा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ शार्ट फिल्म बनाने वाले को 80 हजार रूपये, प्रथम उपविजेता को 50 हजार, सेकेंड रनर अप को 30 हजार, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक को 25 हजार,सर्वश्रेष्ठ पटकथा को 25 हजार,सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी को 25 हजार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री को 25 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। एक जुलाई से 15 जुलाई तक प्रविष्टिया जमा की जा सकती है।

अगस्त में लघु फिल्म महोत्सव

अगस्त के प्रथम सप्ताह में छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव रायपुर के दिन दयाल आडिटोरियम में होना प्रस्तावित है। प्रतिभागियों के पुरस्कार की घोषणा और वितरण उसी समय किया जायेगा। छत्तीसगढ़ के बाहर से यात्रा करने वाले विजेताओं को उनके यात्रा टिकट (टू टियर एसी ट्रेन का किराया आने-जाने का) के किराए की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

हर साल 13 हजार से ज्यादा दुर्घटनाएं

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की विशेष रिपोर्ट तैयार करने के बाद पुलिस मुख्यालय ने आंकड़े जारी किए हैं। इसमें बताया गया कि हर साल 13 हजार से ज्यादा सड़क दुघर्टनाएं हो रही हैं। 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में 5800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। सड़क दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए अब इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करने विशेष योजना बनाई गई है।

पहली बार नक्सल क्षेत्र में प्रयोग

नक्सल प्रभावित इलाकों में पहली बार यह नया प्रयोग करते हुए वहां की स्थानीय बोली में वीडियो बनाया जायेगा ताकि इलाके के लोग ट्रैफिक नियमों को आसानी से समझ सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811