Let’s travel together.

आदिपुरुष फिल्म के विरोध में हिन्दूवादी संगठनों सहित सनातन हिन्दू युवा संगठन के पदाधिकारियों नारेबाजी करते हुए फिल्म डायरेक्टर का जलाया पुतला

0 106

 

रायसेन।कंट्रोवर्शियल फिल्म आदिपुरुष के देश भर में हो रहे विरोध का असर बुधवार को रायसेन में भी देखने को मिला। हिन्दूवादी संगठनों सहित सनातन हिन्दू युवा संगठन के पदाधिकारियों एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भोपाल-सागर तिराहे पर मनोज मुंतशिर का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। बता दें कि फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। अब हिन्दूवादी संगठनों ने सोशल मीडिया के साथ-साथ रोड पर भी उतर कर नारेबाजी शुरू कर दी है। उनके अनुसार यह फिल्म धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है और इसमें भगवान का अपमान दिखाया गया है। इसी के चलते फिल्म से जुड़े लेखक मनोज मुंतशिर का बुधवार को पुतला जलाया गया। सनातन हिन्दू युवा संगठन के पदाधिकारी रवि खत्री ने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह से भगवान के कपड़े और उनकी भाषा बताई गई है, वह हमारी संस्कृति के पूर्णत: खिलाफ है। हम इस रूप में न ही हमारे भगवान की कल्पना कर सकते हैं और न ही ऐसी फिल्म का समर्थन कर सकते हैं। इस दौरान जय श्रीराम के जमकर नारे भी लगाए गए। बता दें कि यह फिल्म करीब 600 करोड़ के बजट से बनी है और इसे ओम रावत द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म में सीता का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने और राम का किरदार साउथ के एक्टर प्रभास ने निभाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811