Let’s travel together.

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास वाले मूल मंत्र की जीत है- प्रहलाद भारती

0 514

4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया माधव चौक पर जीत का जश्न

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

देश में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा के चुनाव में 5 में से 4 राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोआ, मणिपुर में भाजपा की आंधी को कोई रोक नहीं पाया ।चार राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर शिवपुरी के नगर के मंडल कार्यकर्ताओं ने माधव चौक चौराहे पर जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने कहा ये जीत केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकार की उन नीतियों की जीत है जिन नीतियों, कार्यो से आम जन में भाजपा के प्रति विश्वास जागा है। ये जीत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास वाले मूल मंत्र की जीत है।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, संजय गौतम,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत सेन,हरिओम राठौर,तरुण अग्रवाल,संदीप वशिष्ठ,गिर्राज शर्मा, भाजपा के दोनों मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811