Let’s travel together.

जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक

0 91

देवरी रायसेन।जंगलों को आग से बचाने मुहिम समय से चले जागरूकता कार्यक्रम तो वनाग्नि पर लगाया जा सकता है लगाम जंगल में आग की घटनाएं अकसर सुनने को मिलती हैं। इस पर किसी भी तरह लगाम के लिए कई जरूरी कदम उठाए गए हैं। हालांकि, अब भी इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता की जरूरत है इसी के मद्देनजर ग्राम गुटोरी से जन जागरूकता बैठक शुरू हुई है।

जंगलों को आग से बचाने के लिए गांवों में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता और बैठक  ग्राम गुटोरी से शुरू हो गई है। ये बैठक छेत्र के सभी ग्रामों में बैठक कर करेंगे वन विभाग के तत्वाधान में हो रही बैठक के पहले दिन गांव में आयोजित गोष्ठियों में ग्राम के ग्रामीणों ने खुलकर वन प्रबंधन और वनाग्नि के विषय पर अपनी बात रखी आयोजित गोष्ठी में भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत इस क्षेत्र की सबसे बड़ी वन-पंचायत है। जो 5 बीटें में लगभग कई वर्ग किमी के दायरे में फैली हुई है, इतने बड़े क्षेत्र की निगरानी करना वर्तमान में ग्रामीणों की ओर से संभव नहीं है इस संदर्भ में उनकी ओर से कई बार वन विभाग से वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की मांग भी की गई पर विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कैसे हो पाएगी वनों की सुरक्षा गोष्ठी में वन समिति अध्यक्ष चौहान एवं वन रक्षक राजकुमार दुबे ने वनों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी इस बारे में अवगत कराया कहा कि वनों के रख-रखाव और प्रबंधन की मुख्य कड़ी है गाँव के ग्रामीण की है पर प्रशासन आप से मिलकर काम करता जबकि वन रक्षक वन समिति अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर कई हेक्टेयर तक फैले जंगलों की सुरक्षा करते हैं। इस कारण उनके रोजगार और खेती के साथ ही आजीविका चलाता है वन विभाग को समय-समय पर गोष्ठियां करनी चाहिए’ ग्राम गुटोरी के ग्रामीणों
ने कहा कि वन विभाग को समय-समय पर इस प्रकार की गोष्ठियां आयोजित करनी चाहिए इससे विभाग और उनके बीच संवाद बना रहे पर विभाग की ओर से वनाग्नि की बैठकें करना चाहिए
शुभारंभ के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की वनाग्नि की घटनाओं में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि, हमारी इस अध्य्यन बैठक का मुख्य उद्देश्य ,वनाग्नि की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रामीणों से संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत है इसके साथ ही उनसे प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें वनाग्नि के दुष्प्रभावो॑ से जागरूकता अभियान जरूरी है ग्रामीणों से चर्चा-परिचर्चा कर यह जानना भी है कि,वे वनाग्नि के लिए प्राकृतिक और मानव जनित कारकों में से किस कारक को प्रमुख रूप से उत्तरदायी मानते हैं। उनके अनुसार स्थानीय स्तर पर इनके निराकरण के क्या उपाय हो सकते हैं ग्राम स्तर पर बने वनाग्नि रोधी संगठनों की धरातलीय स्थिति को जानने के साथ ही निष्क्रिय पड़े संगठनों को सक्रिय करना है गोष्ठी में समाज सेवी पप्पू ठाकुर मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अगर जंगल ही नहीं रहेंगे तो मानव जाति के अस्तित्व पर ही संकट आ जायेगा आयोजित गोष्ठियों में ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित बैठक मे शामिल होकर गाँव गाँव व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर मनसाराम पटेल,वन समिति अध्यक्ष चौहान सिंह वन रक्षक राजकुमार दुबे,गिलान सिंह मेंबर,चंद्रराज,अशोक सहित वन समिति के सदस्य मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811