Let’s travel together.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी

0 273

रूपेश मेहरा बरेली रायसेन 

किन्नर समाज के क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय किन्नर राधिका उर्फ काजल किन्नर पुत्री रूपा किन्नर निवासी वार्ड 04 कस्वा बरेली तह, बरेली जिला रायसेन एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,पार्षद चंद्र प्रकाश पप्पू मेहरा, पार्षद पूरन सिंह धाकड़, पार्षद भरत शर्मा, नंदू चांडक, वीरेंद्र धाकड़, शारदा सराठे, अवध नारायण सक्सेना,एवं पार्षद गण व्यापार अध्यक्ष हीरेंद्र मालवीय, मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष अंसार पटेल पत्रकार संजय शर्मा, अंकित तिवारी, सत्यनारायण रघुवंशी मंगल चौधरी रूपेश मेहरा ज्ञापन दिया गया है जिसमें आरोप लगाया है कि इटारसी निवासी लेला किन्नर ने बरेली क्षेत्र में आकर न केवल उनके अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप किया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से नाराज़ किन्नर समाज के लोगों ने बरेली थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि किन्नर समाज में पारंपरिक रूप से अलग-अलग क्षेत्रों का बंटवारा होता है, जिसका सभी को पालन करना होता है। आरोप है कि इटारसी की लेला किन्नर बिना अनुमति बरेली क्षेत्र में आकर कार्यक्रमों में पहुंचने लगी और जब इसका विरोध किया गया तो उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर धमकियां दीं।
पीड़िता का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में तनाव और भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों बरेली नगर के लोगों में समस्त पार्षद एवं गणमान्य नागरिको ने नगर एवं क्षेत्र वासियों से अपील की है कि, कोई भी नगर में शादी विवाह, जन्मदिन, एवं तीज त्योहार पर जैसे अनेक उत्सव कार्यक्रम में बधाइयां लेते हैं वह बधाइयां नगर के राधिका किन्नर समूह को ही बधाई मिलना चाहिए अन्य किसी को नहीं !

इनका कहना हैं
किन्नर समाज की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कपिल गुप्ता थाना प्रभारी बरेली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811