Let’s travel together.

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे नाइट एक्सप्रेस का बदला रास्ता

119

जगदलपुर। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन (केके रेलमार्ग) में किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापटनम जा रही मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना रविवार शाम 4.25 बजे अांध्रप्रदेश में कोत्तावालसा से 34 किलोमीटर दूर अरकू की ओर बोड्डावार स्टेशन यार्ड में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना नई रेललाइन और स्पील साइडिंग के पाइंट क्षेत्र में हुई है। 15 दिन पहले ही रेललाइन दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत यहां नई रेललाइन को रेल आवागमन के लिए खोला गया था। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

वाल्टेयर रेलमंडल के प्रबंधक अनूप सतपथी घटना की जानकारी मिलते ही मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। कोरापुट और विशाखापटनम से रिलीफ ट्रेन घटना के एक घंटे बाद ही बोड्डावारा के लिए रवाना कर दी गई थी।

देर शाम समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया था। वाल्टेयर रेलमंडल के आधिकारिक हवाले से मिली जानकारी में बताया गया कि सोमवार को दोपहर तक मार्ग को बहाल कर लिया जाएगा।

इधर घटना के कारण विशाखापटनम से रविवार रात पौने दस बजे किरंदुल के लिए निकलने वाली नाइट एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। इस कारण सोमवार को भी किरंदुल से नाइट एक्सप्रेस रद रहेगी। इधर किरंदुल से विशाखापटनम जा रही नाइट एक्सप्रेस को कोरापुट से रायगढ़ा-विजयनगरम के परिवर्तित रास्ते विशाखापटनम के लिए रवाना किया गया।

विशाखापटनम-किरंदुल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सोमवार को विशाखापटनम से आएगी या नहीं इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बाें को हटाने और रेललाइन के मरम्मत कार्य की प्रगति को देखकर देर रात तक इस गाड़ी के संचालन को लेकर निर्णय ले लिया जाएगा।

दूसरी ओर साेमवार को जगदलपुर से पुरी के लिए चलने वाली रथयात्रा स्पेशल ट्रेन का रैक विशाखापटनम से केके रेललाइन से होकर जगदलपुर आना था। इसे भी अब परिवर्तित मार्ग से जगदलपुर भेजा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811