Let’s travel together.

चोटिल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी मैदान में जोरदार वापसी कर जीता स्वर्ण पदक

120

भोपाल। किसान परिवार की बेटी निधि पवैया ने अपनी प्रतिभा से नाम रोशन किया है। हाल में लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में घुटनों में चोट के बावजूद भी उन्होंने शाट पुट में स्वर्ण पदक जीता है। वे करीब एक साल तक चोट से जूझती रहीं। इसके बाद उन्हाेंने फिर से वापसी अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। निधि ने इस दौरान रोज आठ घंटे तक अभ्‍यास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में उनकी इस साहस का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने मन की बात में ग्वालियर निवासी निधि पवैया जिन्होंने लखनऊ में हाल ही में संपन्न खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स में शाटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) की छात्रा निधि पवैया ने घुटने में गंभीर चोट के बावजूद शाट पुट में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। कार्यक्रम में निधि पवैया का खेलने का वीडियाे भी चलाया गया। निधि ग्वालियर जिले के चिनौर गांव की निवासी है और उनके पिता छोटे सिंह पवैया किसान हैं। बता दें, कि निधि नवंबर 2021 में ट्रेनिंग के दौरान घुटने पर लगी चोट के चलते वर्ष 2022 तक पूरे साल खेल से दूर रही और उनका पिछला पूरा साल रिकवरी में ही गुजर गया। उन्होंने हर रोज करीब आठ घंटे तक अभ्यास किया। इसके अलावा अपना पूरा ध्यान रखा और एक्सरसाइज के साथ खाने-पीने पर ध्यान रखा।हालांकि निधि ने इस साल से दोबारा अभ्यास शुरू किया और मार्च 2023 में आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में शाट पुट का स्वर्ण पदक जीता।

निधि तीन बहन व एक भाई हैं

निधि तीन बहन व एक भाई हैं। उनके परिवार में इकलौती लड़की हैं, जिन्होंने खेल में नाम रोशन किया है।16 साल की उम्र से ही खेलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही मेरा झुकाव खेल की तरफ था।घर वालों ने काफी समर्थन किया। उन्होंने ग्वालियर विवि से बीए व एमए तक की पढ़ाई की है।

निधि की उपलब्धियां

बीयू की बीपीएड की छात्रा और मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी निधि पवैया राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अकादमी में मुख्य कोच संजय गणनायक और कोच संदीप सिंह के मार्गदर्शन में वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विवि खेल, चेन्नई में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में लखनऊ में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया और सीनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में रांची में चौथा स्थान पाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811