Let’s travel together.

तेजस्व मेहता को मिली आल इंडिया 98 रैंक 19 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग

125

इंदौर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार दोपहर जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें शहर के तेजस्व एस मेहता ने आल इंडिया 98 रैंक प्राप्त की। इसके साथ ही तेजस्व ने आईआईटी कानपुर जोन टाप किया। वहीं देवांश गुप्ता ने आल इंडिया 305 रैंक प्राप्त की। आईआईटी गुवाहाटी ने 4 जून को दो परियों में जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित की थी।

जेईई मेंस की परीक्षा में शहर से करीब 10 हजार बच्चे शामिल हुए थे। इसमें से करीब 2100 बच्चे सफल होकर एडवांस में शामिल हुए थे। इसमें शहर के बच्चों के सेंटर भोपाल, उज्जैन, जबलपुर समेत कई सेंटरों पर परीक्षा हुई थी। वहीं शहर में 6 सेंटर बनाए गए थे। इसमें हर सेंटर पर करीब 150 बच्चों की परीक्षा कराई गई थी।

अगर एडवांस में सेलेक्शन नहीं हुआ तो अब क्या करें

जेईई एडवांस की परीक्षा का परीणाम घोषित हो गया है। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थी ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे। 19 जून शाम 5 बजे से ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी के माध्यम से काउंसिलिंग शुरु होगी। इसमें आईआईटी द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने वाले सफल उम्मीदवार ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी (जेओएसएए) काउंसलिंग और आईआईटी में प्रवेश लेने के पात्र होंगे।

वहीं जो बच्चे सफल नहीं हुए हैं, उन्हें जेईई मेंस के परिणाम के आधार पर एनआईटी और ट्रिपल आइटी, एनपीडीटीई के कांउसलिंग के माध्यम से श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, देवी अहिल्या विश्व विद्यालय समेत राज्य के अन्य कालेजों में प्रवेश ले सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811