Let’s travel together.

रतलाम के रावटी में प्रेमिका से बात करने के दौरान की थी युवक की हत्या दो गिरफ्तार

72

 रतलाम। रावटी थाना क्षेत्र के रावटी-हरथल मार्ग पर हुए युवक की हत्या में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझा ली है। युवक की हत्या फोन पर उसके द्वारा अपनी प्रेमिका से बात करने के दौरान उसके दो नाबालिग दोस्तों ने नाराज होकर पत्थरों से हमला कर की थी। दोनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शव के पास मिली शराब की बोतलें

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि रविवार की सुबह युवक का शव पत्थरों से ढका सड़क किनारे मिला था। पास में शराब व बीयर की बोतलें पड़ी हुई थी। घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए थे। गुत्थी सुलझाने के लिए एएसपी राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी ईडला मौर्य के मार्गदर्शन तथा रावटी थाना प्रभारी पतिराम दावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

शराब पार्टी करने पहुंचे

टीम ने जांच की तो मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुरेश उर्फ गोलू पुत्र सोहन गेहलोद निवासी ग्राम भग्गा सहलोत के रूप में हुई। वहीं पता चला कि घटना वाली रात सुरेश व उसके दो नाबालिग साथी 16 व 14 वर्षीय किशोर एक शादी कार्यक्रम में गए थे। वहां से वे घटना स्थल पहुंच कर शराब पार्टी करने पहुंचे थे।

मरने नहीं देने को कहा

इस दौरान सुरेश अपनी महिला मित्र से फोन पर बात कर रहा था। बात करते-करते किसी बात को लेकर उसने कहा था कि वह तुम्हारे नाम पर मर जाएगा। यह सुनकर उसके दोस्तों को लगा कि वह मर गया तो वे भी फंस जाएंगे। इस डर से वे नाराज हो गए और उसे मरने नहीं देने का कहने लगे। इसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया था।

चेहरे और शरीर पर बड़े पत्थर रख दिए

सुरेश ने एक लड़के को चांटा मार दिया था जिससे विवाद बढ़ गया और जवाब में दोनों नाबालिग लड़कों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया था। सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई । इसके बाद उन्होंने शव छुपाने के लिए उसका शर्ट उतार कर दूर फेंक दिया था, मृतक के चेहरे और शरीर पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए थे। दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार करलिया गया है। मृतक का मोबाइल भी एक लड़का ले गया था। मोबाइल फोन तथा जिस बाइक से लड़के भागे थे वह भी बरामद कर ली गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811